Wednesday, March 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडदून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र से गुमशुदा हुयी नाबालिक को बोरीवली मुम्बई...

दून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र से गुमशुदा हुयी नाबालिक को बोरीवली मुम्बई से सकुशल किया बरामद

वादिनी द्वारा थाना राजपुर पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिसे उनके द्वारा काफी ढूढ़ने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मिली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 95/25, धारा 137 (2 )BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाबालिग युवती के घर से कहीं चले जाने की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा नाबालिग के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुये जानकारियाँ एकत्रित की गयी साथ ही आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुये मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से भी नाबालिग की खोजबीन के प्रयास करते हुये मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर नाबालिग युवती को बोरीवली, मुंबई से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में नाबालिग युवती द्वारा बताया गया कि वह अपने परिजनों से नाराज होकर नौकरी की तलाश में मुम्बई चली गयी थी। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को उसके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीमः-
1- म0उ0नि0 ज्योति पंवार
2- म0 का0 सुमित्रा

The post दून पुलिस ने राजपुर क्षेत्र से गुमशुदा हुयी नाबालिक को बोरीवली मुम्बई से सकुशल किया बरामद first appeared on Samachar UP UK.

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular