Wednesday, March 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडसार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने...

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त/चैकिंग करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने तथा सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज दिनाँक: 30-05-2025 को बस अड्डा ऋषिकेश पर कुछ युवकों द्वारा वाहन में सवारी बैठाने को लेकर झगडा करने तथा हुडदंग मचाने के सम्बन्ध में थाना ऋषिकेश को सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौेके पर पहुंचा तो मौके पर कुछ युवक आपस में झगडा करते हुए शांति व्यवस्था भांग करने का प्रयास कर रहे थे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त युवकों के बीच अपने- अपने वाहन में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस द्वारा मौके पर दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र हो गये। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा हुडदंग कर रहे 05 अभियुक्तों को धारा 170(1) बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- रितिक वाल्मिकी पुत्र स्व० नरेश सिंह निवासी रेलवे रोड़, वाल्मिकी नगर ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-23 वर्ष।
2- वशं पुत्र गुड्डू भगत निवासी- रेलवे रोड़, वाल्मिकी नगर ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-19 वर्ष
3- करण पुत्र सजय गौस्वामी निवासी- देहरादून रोड, सरकारी अस्पताल के पास ऋषिकेश देहरादून, उम्र-25 वर्ष
4- सूरज पुत्र मदन यादव निवासी- गली न0 03 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-21 वर्ष
5- विक्की जाटव पुत्र श्री तिलक राज निवासी-माडल स्कूल के पास, नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 28 वर्ष

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular