Sunday, June 15, 2025
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडदून पुलिस ने निभाया मानवता का कर्तव्य

दून पुलिस ने निभाया मानवता का कर्तव्य

थाना रायवाला को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ट्रेन के आगे कूदने वाली है, सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा जनता के सहयोग से समझा बुझाकर उक्त महिला को ट्रेन के आगे कूदने से बचाया गया। पूछताछ करने पर महिला द्वारा बताया गया कि वह टिहरी फार्म गौहरी माफी थाना रायवाला में रहती है। महिला का आये दिन उसकी सास से विवाद होता रहता है, जिससे तंग आकर आज महिला अपने घर से गुस्से में आकर ट्रेन के आगे कूदने के लिये चली गयी थी। महिला से उसके परिवारजनों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए महिला के पति को थाना रायवाला पर बुलाया गया। जहां महिला के पति द्वारा भी महिला को समझाया गया। इसके उपरान्त महिला को सकुशल उसके पति के सुपुर्द किया गया। सही समय पर पहुंचकर महिला की जान बचाने हेतु महिला के पति तथा अन्य जनमानस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यकुशलता एवं तत्परता की प्रशंसा की गई। महिला के पति द्वारा दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

पुलिस टीम-
01: अ0उ0नि0 अरुण कुमार
02: कानि0 सुनील
03: म0कानि0 गार्गी

The post दून पुलिस ने निभाया मानवता का कर्तव्य first appeared on Samachar UP UK.

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular