Saturday, July 12, 2025
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत की कामना के साथ किया नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत की कामना के साथ किया नामांकन

रुद्रप्रयाग। पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर गई है। जिला पंचायत सदस्य को लेकर शुक्रवार को तीन कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। इसमें जिला पंचायत चोपता वार्ड से सूरज नेगी, सौंरा-जवाड़ी से किरन नौटियाल व बजीरा से श्वेता घिडियाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

बजीरा वार्ड़ से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्वेता घिल्डियाल ने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ पंचायत चुनाव मैदान में उतरी है। भाजपा से बड़ी संख्या में बागी भी मैदान में हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत निश्चित लग रही है। क्षेत्र में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है। केन्द्र व राज्य सरकार से जनता की उम्मीदें टूट चुकी हैं। अब वे इस बार कांग्रेस पर भरोसा जताने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले की 18 जिला पंचायत सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है। इसके अलावा कड़ी संख्या में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता जीतकर आ रहे है। इस बार भाजपा की बुरी तरह हार होने जा रही है, जिसका फर्क आगामी विधानसभा चुनाव में भी पडे़गा। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरे हैं।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular