Sunday, March 8, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडअंकिता भंडारी हत्याकाण्ड भाजपा की चुप्पी, सत्ता का संरक्षण और न्याय के...

अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड भाजपा की चुप्पी, सत्ता का संरक्षण और न्याय के खिलाफ कांग्रेस का सड़कों पर आक्रोश

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के जघन्य और हृदयविदारक हत्याकांड को वर्षों बीत जाने के बावजूद भी आज तक न्याय न मिलना, भाजपा सरकार की नीयत, नीति और नैतिकता पर सबसे बड़ा प्रश्नचिह्न है। प्रभावशाली लोगों को खुला संरक्षण देने और सच्चाई को दबाने के षड्यंत्र के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियाँ जलाकर न्याय की लौ प्रज्वलित की कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता की हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि भाजपा की सत्ता-संरक्षित व्यवस्था द्वारा की गई न्याय की सुनियोजित हत्या है। यह शर्मनाक है कि एक बेटी की जान जाने के बाद भी भाजपा सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही।उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन आज तक इनकी निष्पक्ष जांच तक नहीं कराई गई। आखिर भाजपा किससे और क्यों डर रही है? गोदियाल ने सवाल उठाया कि जब भाजपा के अपने ही लोग ‘वीआईपी’ संरक्षण की बात सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं, तो फिर भाजपा सरकार सीबीआई जांच से क्यों भाग रही है? क्या इसलिए कि सच सामने आ गया तो सत्ता की पूरी परतें उधड़ जाएँगी?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शुरू से ही साक्ष्य मिटाने, आरोपियों को बचाने और पीड़ित परिवार को मानसिक रूप से तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है कि जिस सरकार का पहला कर्तव्य बेटियों की रक्षा होना चाहिए, वही सरकार आज हत्यारों की ढाल बनी हुई है। भाजपा की यह चुप्पी नहीं, अपराध में भागीदारी है।
कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि-

  1. दुष्यंत गौतम और रेणु बिष्ट की तत्काल गिरफ्तारी हो,
  2. इस पूरे हत्याकांड की सर्वाेच्च न्यायालय के सिंटिंग न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए,
  3. किसी भी वीआईपी, राजनीतिक दबाव या सत्ता संरक्षण को जांच से दूर रखा जाए।
    गोदियाल ने दो टूक कहा कि दोषी चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसे कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि यह कैंडल मार्च उत्तराखंड की हर बेटी की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए कांग्रेस के अडिग संकल्प का प्रतीक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार ने अब भी सच के रास्ते से भागने की कोशिश की, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक जन आंदोलन छेड़ेगी।
    कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा, अंकिता को न्याय दिलाकर ही रहेगा।
    इस अवसर पर प्रदेष महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, पूर्व मंत्री हीरा सिेह बिश्ट, विधायक भुवन कापड़ी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सूर्यकान्त धस्माना, राजेन्द्र षाह, लालचन्द षर्मा, नवीन जोषी, याकूब सिद्विकी, राजीव महर्शि, गरिमा महरा दसौनी, सुवर्शा पॉल, डॉ. प्रतिमा सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदीप जोषी, अभिनव थापर, आषा मनोरमा डोबरियाल, पूरन रावत, नीनू सहगल, अखिलेष उनियाल, आमरेन्द्र सिंह, मनीश नागपाल, जगदीष धीमान, पिया थापा, राजेन्द्र सिेह राणा, सुरेन्द्र रांगड़, यषपाल चौहान, सुषील राठी, परिणीता बडोनी, गंभीर जयाड़ा, षिवानी मि़श्रा, ललित भद्री, बन्टू भट्ट, सुनित सिंह राठौर, अनिल बस्नेत, विपुल नौटियाल, मधुसुदन सुन्दरियाल, बिरेन्द्र पंवार, जमाल भाई, अमित भण्डारी, मंजू त्रिपाठी, महेन्द्र सिह रावत, आदर्ष सूद, ललित थपलियाल, मोनिका चौधरी, सलमान अहमद, सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे
Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular