Friday, January 16, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंड10 वर्ष से सेवायोजित उपनल कर्मचारियों को “समान कार्य–समान वेतन” पर मुहर,...

10 वर्ष से सेवायोजित उपनल कर्मचारियों को “समान कार्य–समान वेतन” पर मुहर, मंत्री सुबोध उनियाल से मिलकर कर्मचारी संघ ने जताया आभार

राज्य सरकार द्वारा 10 वर्षों से निरंतर सेवायोजित उपनल कर्मचारियों को “समान कार्य–समान वेतन” का निर्णय लिए जाने के उपरांत आज उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री सुबोध उनियाल से भेंट कर आभार व्यक्त किया इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के हित में गठित समिति की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने सदैव कर्मचारियों को यह आश्वस्त किया था कि राज्य सरकार प्रदेश के कर्मचारियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों के अनुरूप निर्णय लेने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के हित संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें न्यायसंगत लाभ प्राप्त होगा मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भविष्य में भी सरकार कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करती रहेगी

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular