Thursday, April 23, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडयुवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहें: डॉ. धन सिंह रावत

युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहें: डॉ. धन सिंह रावत

थलीसैण क्षेत्र के पीठसैण में आज पेशावर कांड की स्मृति में ‘क्रांति दिवस मेले’ का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जन विकास समिति, पीठसैण द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में सहभागिता की। पूरे आयोजन में देशभक्ति, गौरव और प्रेरणा का विशेष वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस, त्याग एवं मानवता के प्रति समर्पण को नमन किया।अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. रावत ने कहा कि पेशावर कांड दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास, संस्कार, साहस और मानवीय मूल्यों की जीवंत मिसाल है। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल 1930 को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली द्वारा लिया गया “गढ़वाली, सीज फायर” का निर्णय विश्व इतिहास में अद्वितीय उदाहरण है, जिसने यह सिद्ध किया कि सच्चा वीर वही होता है जो अन्याय के विरुद्ध खड़ा होकर मानवता का साथ देता है।उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा सत्य, न्याय और राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी सकारात्मक ऊर्जा राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता के माध्यम से गांव-गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, जिससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिले और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल रावत, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुनीता रावत, जिला पंचायत सदस्य अंजलि जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।अपनी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान डॉ रावत ने चौरीखाल, कपरोली, नैणी, कैन्यूर, बग्वाड़ी, ब्यासी, रणगांव, मासौं, जगतपुरी, पापतोली, भरनौं, उफरैंखाल तथा डुमलोट में जनसंपर्क कर आम लोगों से मुलाकात उनकी समस्याओं को सुना।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular