Monday, May 11, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडसामाजिक पत्रकारिता के लिए दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को मिला...

सामाजिक पत्रकारिता के लिए दूरदर्शन के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल को मिला ऋषि नारद सम्मान

बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकारों के जज्बे को किया सलाम उत्तराखंड की राजधानी में पत्रकारिता के पुरोधाओं और कलम के सिपाहियों का बड़ा समागम हुआ। बुद्धिजीवी फाउंडेशन (भारत) की ओर से रविवार को नारद जयंती के पावन अवसर पर शहर के इंदर रोड स्थित प्रेक्षागृह में “पत्रकारिता का स्वरूप” विषय पर एक गरिमामय विमर्श और वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया

समारोह की शुरुआत एक भावुक क्षण के साथ हुई जब संस्था के संस्थापक स्वर्गीय भव्य निधि शर्मा को उनकी 19वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु वह पल रहा जब अलग-अलग दशकों से समाज को आईना दिखा रहे 16 वरिष्ठ पत्रकारों को “ऋषि नारद पत्रकार सम्मान 2026” से नवाजा गया

सम्मानित होने वाले नामों में सबसे ऊपर स्वर्गीय राजेंद्र जोशी का नाम रहा, जिन्हें मरणोपरांत याद किया गया। इसके साथ ही 55 वर्षों से अधिक का लंबा अनुभव रखने वाले पत्रकार मार्तण्ड पंडित रामेश्वर दत्त शर्मा और 47 साल की पत्रकारिता सेवा देने वाले निशीथ जोशी को मंच पर सम्मानित किया गया

फाउंडेशन ने उन चेहरों को मंच दिया जिन्होंने आपातकाल से लेकर डिजिटल क्रांति तक के दौर को कवर किया है। इनमें 46 साल का अनुभव रखने वाले वी.के.शर्मा, 40 वर्ष से सक्रिय मनमोहन लखेड़ा और 36 साल की सेवा देने वाले गिरिधर शर्मा शामिल रहे। सलीम सैफी (35 वर्ष) और 30-30 साल का अनुभव रखने वाले रमेश दत्त पालीवाल व जीत मणि पैन्यूली को भी उनकी निर्भीक रिपोर्टिंग के लिए सराहा गया

20 से 25 साल के जुझारू करियर वाले पत्रकारों में गजेंद्र सिंह नेगी, जे. उस्मानी, ललित उनियाल, फहीम तन्हा, अवधेश नौटियाल, शाह नज़र और राज पंडित को शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. फारूक ने खुद सभी दिग्गजों का अभिनंदन किया

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने दोटूक कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं बल्कि लोकतंत्र का वह स्तंभ है जिसके बिना समाज दिशाहीन हो सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. आशुतोष सयाना, समरजीत सिंह, ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) के. जी. बहल, डॉ. माया राम उनियाल और प्रो. आई. पी. सक्सेना ने भी पत्रकारों के संघर्षों को रेखांकित किया

कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था के महासचिव हर्ष निधि शर्मा ने स्पष्ट किया कि अनुभवी पत्रकारों की निष्पक्षता आज की नई पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शिका की तरह है।

समारोह में भाकियू एकताशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ.वी.डी.शर्मा, अग्रिम निधि शर्मा, सागर पचौरी, आचार्य अनिल पांडेय और सुशील कान्ति जैसे प्रबुद्ध नागरिक भी मौजूद रहे जिन्होंने पत्रकारिता के गिरते और संभलते स्वरूप पर मंथन किया

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular