Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया टॉपर्स का सम्मान

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज छात्रसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में 30 से अधिक स्कूलों के करीब 350 टॉपर्स को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी और आत्मविश्वास से खिल उठे शनिवार को श्री गुरु राम राय

विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.)के. प्रतापन एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मुख्य अतिथि कुलदीप बुटोला ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12वीं के बाद करियर और कोर्स का चयन बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। विद्यार्थियों को अपनी क्षमता, रुचि और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सही दिशा का चुनाव करना चाहिए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि आज का समय कौशल आधारित शिक्षा का है और विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसे पाठ्यक्रम उपलब्ध करा रहा है, जो वर्तमान बाजार की मांग और वैश्विक अवसरों के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल डिग्री तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी प्रतिभा, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित कर भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करें।
कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा और उत्कृष्टता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना ही सफलता की वास्तविक कुंजी है इस अवसर पर यशवंत पंवार, प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कुलदीप पंत, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी महक चैहान, एसजीआरआर पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिए।
कार्यक्रम में सोशल विवेकानंद स्कूल, स्वामी विवेकानंद, जीआरडी निरंजनपुर, सीएनआई, एसजीएनपी, एसबीएन एकेडमी, एसआरडी बहुगुणा स्कूल, विलफील्ड स्कूल, दि हिमालयन इंडरनेशनल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, फिलफोर्ट स्कूल सहित 30 से अधिक स्कूलों के 350 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रसंघ अध्यक्ष बलबीर कुंवर एवम् उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular