Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडमेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा

मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा

देहरादून के एकता विहार धरनास्थल पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। अपनी लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर धरनारत तकनीशियनों ने सरकार की “बुद्धि शुद्धि” के लिए सुंदरकांड पाठ एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया धरनास्थल पर जुटे तकनीशियनों ने भगवान से प्रार्थना की कि सरकार जल्द उनकी न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए उन्हें रोजगार और सम्मान प्रदान करे। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल लैब तकनीशियन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा धरने में आशीष चंद्र खाली, रणवीर बिष्ट, मयंक राणा, अखिलेश भट्ट, शरद पाल, प्रवीण पंवार, दीपक जोशी, ऋषि चंदोला, रजत नौटियाल, अनूप रावत, परमात्मा पैनियुली, गणेश गोदियाल, सिद्धार्थ कुकरेती और नवनीत थपलियाल सहित कई लैब तकनीशियन मौजूद रहे

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular