उत्तराखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है दूसरी ओर जल संकट भी गहराता जा रहा है देहरादून जनपद के कई स्थानों पर जल संकट गहरा था जा रहा है वार्ड नंबर 15 के रविदास मंदिर मोहल्ले के लोग त्राहिमाम त्राहिमाम करते हुए नजर आ रहे हैं पिछले कई महीनो से वहां पर पानी की समस्या आ रही है लेकिन सरकार और जल संस्थान उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है एक और जहां सरकार की बड़ी योजना हर घर नल के तहत पानी पहुंचाने के बड़े दावे हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के समय पानी की समस्या लगातार बनी हुई है । बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र कैबिनेट मंत्री और राजपुर से विधायक खजान दास का है। वही कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ सुनीता प्रकाश ने पानी की समस्या को देखते हुए वार्ड नंबर 15 के रविदास मंदिर मोहल्ले में जाकर निरीक्षण किया उसके साथ ही पानी के टैंकरों से पानी की समस्या का हल किया गया , वहीं उन्होंने उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डीके सिंह से भी मुलाकात करते हुए आम लोगों की समस्या को विभाग के सम्मुख रखा हालांकि विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पानी की समस्या को दूर किया जाएगा



