Wednesday, June 10, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड भाजपा की बड़ी उपलब्धि, प्रशिक्षण महाअभियान में देश में रही नबर...

उत्तराखंड भाजपा की बड़ी उपलब्धि, प्रशिक्षण महाअभियान में देश में रही नबर वन

प्रशिक्षण वर्ग में जिला श्रेणी में उत्तराखंड भाजपा ने पहला स्थान प्राप्त कर एक बड़ी सांगठनिक उपलब्धि अपने नाम की है। जिसे साझा करते हुए प्रशिक्षण अभियान जोनल प्रभारी और राज्यसभा सांसद श्री अमरपाल मौर्य ने समीक्षा बैठक में कहा कि सभी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य से प्रदेश में हमे आने वाले चुनावों में जीत की हैट्रिक लगानी है।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज राष्ट्रव्यापी पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रदेश में संपन्न जिला एवं मंडल प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें हाल में क्रियान्विहित प्रदेश के सभी 19 सांगठनिक जिलों एवं 304 मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में अभियान के जोनल प्रभारी श्री मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने उपस्थित सभी प्रशिक्षण टोली सदस्यों से जमीनी फीड लिया। मंडल और जिला के प्रशिक्षण वर्ग संपूर्ण होने के बाद हुई इस समीक्षा बैठक में वर्ग की जो विशेषताएं रहीं, उनके संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर श्री मौर्य ने जानकारी दी कि प्रदेश में जिला एवं मंडल स्तर का प्रशिक्षण बहुत शानदार और प्रभावी ढंग से हुआ है। जिसका परिणाम रहा कि पूरे देश में जिलावार प्रशिक्षण में उत्तराखंड नंबर वन स्थान पर आया है। इसी तरह मंडल स्तर के वर्गों में भी पूरें जोन में प्रदेश पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि अपने, अपनी भूमिका एक कुम्हार की तरह घड़े को गढ़ने की है, जिसका आनंद उसका पानी पीने वाले उठायेंगे। ठीक उसी तरह आप सबने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया है और अब उनके सामर्थ्य पर प्रदेश में हमे आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगानी है। वहीं उन्होंने सभी से आने वाले समय में होने वाले प्रदेश के प्रशिक्षण वर्ग को बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सबकी तरफ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। कहा, देश के अंदर वो ऐसे एक प्रधानमंत्री हैं जो एक सामान्य गांव से जन्म लिए और देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल 4,399 दिनों का उन्होंने जो रिकॉर्ड बनाया है। यह सामान्य बात नहीं है, एक भी दिन उन्होंने छुट्टी नहीं लिया। देश के अंदर गरीब के लिए, गांव के लिए, नौजवान के लिए, सभी वर्गों के लिए एक समावेशी सरकार का जो चिंतन होना चाहिए, उसको उन्होंने पूरा किया। हम सबने उनके लिए आज मंदिरों में भी जाकर आराधना कर सभी ने उनकी लंबी उम्र की कामना की है ।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का जिला एवं मंडल स्तर का प्रशिक्षण समाप्त हो चुका है। प्रशिक्षण के समापन के बाद एक समीक्षा पार्टी द्वारा होती है। इस बैठक में हमारे जोन प्रभारी और राज्यसभा के सांसद, उत्तर प्रदेश के महामंत्री अमरपाल मौर्य ने समीक्षा की है। उनके सामने हमारे ज़िले के सभी प्रशिक्षण के प्रभारी और प्रशिक्षण सत्र से संबंधित पदाधिकारियों ने अपने अपने अनुभव रखे। बैठक में एक-एक ज़िले के संदर्भ में विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने पूरे देश के अंदर उत्तराखंड के प्रशिक्षण वर्गो में नंबर एक स्थान प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की है। साथ ही इस उपलब्धि के लिए अपने सभी कार्यकर्ताओं काआभार प्रकट किया ।

समीक्षा बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, वरिष्ठ नेता और दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगथानी समेत प्रशिक्षण वर्ग से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular