Wednesday, June 10, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा”...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा घंटाघर चौक* में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त अभियान 08 जून 2026 से 14 जून 2026 तक जिला देहरादून में व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। सचिव महोदया द्वारा सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। ओवरस्पीड में गाड़ी न चलाने और नशे में गाड़ी न चलाने की अपील की गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं मिलने वाले निःशुल्क विधिक सहायताओं के बारे में जानकारी दी और नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यरत है तथा सड़क सुरक्षा अभियान की तरह विभिन्न आवश्यक विषयों पर जागरूकता अभियान आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जाता है।
इस अवसर पर निरीक्षक यातायात देहरादून समरवीर सिंह रावत ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि रोड पर चलते हुए अगर कही कोई दुर्घटना होती है तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को golden hour (दुर्घटना के 1 घंटे के अंदर) अस्पताल में भर्ती कराये, अच्छा मददगार व्यक्ति कहलाओगे (good Samaritan) जिसके लिए आपको सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आमजन को पैदल चलते हुए फुटपाथ एवं जेबरा क्रासिंग का प्रयोग करना चाहिए, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करें। पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा आमजन को बताया गया कि चौराहों पर हमेशा गाड़ी को स्टॉप लाइन से पहले रोके तथा लाल बत्ती का उल्लंघन न करे। एस०एल० होंडा के प्रबंधक मोनिका द्वारा भी लोगो को संबोधित किया गया। इस अभियान के तहत 200 से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular