मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने के 43वें दिन बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में थाली बजाकर एवं मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण लेकिन प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में डिग्रीधारी लैब तकनीशियन शामिल हुए।
संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार पर मेडिकल लैब तकनीशियन संवर्ग की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में जब पूरा देश संकट से जूझ रहा था, तब मेडिकल लैब तकनीशियनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड-19 की सैंपलिंग एवं जांच का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी उस समय थाली बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति देशवासियों से सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का आह्वान किया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज वही लैब तकनीशियन संवर्ग रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर पिछले 43 दिनों से धरने पर बैठा है, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा सुनने और न्यायसंगत मांगों पर निर्णय लेने को तैयार नहीं दिख रही है।
पदाधिकारियों ने कहा कि आज का थाली बजाकर किया गया प्रदर्शन सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने और सोई हुई व्यवस्था को जगाने का एक लोकतांत्रिक प्रयास है। इसके पश्चात सभी लैब तकनीशियनों ने मोमबत्तियाँ जलाकर एकजुटता का संदेश दिया तथा यह संकल्प लिया कि लैब तकनीशियन संवर्ग पर छाए उपेक्षा, बेरोजगारी और अन्याय के अंधकार को समाप्त होने तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
संगठन ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही उनकी चार सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष चंद्र, प्रदेश महासचिव मयंक राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र दत्त, सोनम गुनसोला, डॉली पोखरियाल, गीता, रजत नौटियाल, सूरज देवरानी, राजेश रावत, अनूप रावत, नवनीत थपलियाल, यमुनेश खंडूरी, सिद्धार्थ कुकरेती, सर्वेश वशिष्ठ, सूरज नेगी, दीपक जगवान, राजमोहन नेगी, दीपक पैन्यूली, संतोष थपलियाल, कुलदीप, लोकेश, रूपेश सहित बड़ी संख्या में डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियन उपस्थित रहे।प्रेस विज्ञप्ति
धरने के 43वें दिन बेरोजगार लैब तकनीशियनों ने थाली बजाकर सरकार को जगाने और मोमबत्ती जलाकर न्याय की मांग उठाई
मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ उत्तराखंड के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने के 43वें दिन बेरोजगार डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियनों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में थाली बजाकर एवं मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्ण लेकिन प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में डिग्रीधारी लैब तकनीशियन शामिल हुए।
संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार पर मेडिकल लैब तकनीशियन संवर्ग की लगातार उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में जब पूरा देश संकट से जूझ रहा था, तब मेडिकल लैब तकनीशियनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड-19 की सैंपलिंग एवं जांच का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी उस समय थाली बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति देशवासियों से सम्मान एवं आभार व्यक्त करने का आह्वान किया था। दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज वही लैब तकनीशियन संवर्ग रोजगार और अपने अधिकारों की मांग को लेकर पिछले 43 दिनों से धरने पर बैठा है, लेकिन सरकार उनकी पीड़ा सुनने और न्यायसंगत मांगों पर निर्णय लेने को तैयार नहीं दिख रही है।
पदाधिकारियों ने कहा कि आज का थाली बजाकर किया गया प्रदर्शन सरकार को उसकी जिम्मेदारियों का एहसास कराने और सोई हुई व्यवस्था को जगाने का एक लोकतांत्रिक प्रयास है। इसके पश्चात सभी लैब तकनीशियनों ने मोमबत्तियाँ जलाकर एकजुटता का संदेश दिया तथा यह संकल्प लिया कि लैब तकनीशियन संवर्ग पर छाए उपेक्षा, बेरोजगारी और अन्याय के अंधकार को समाप्त होने तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
संगठन ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही उनकी चार सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं निर्णायक रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशीष चंद्र, प्रदेश महासचिव मयंक राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र दत्त, सोनम गुनसोला, डॉली पोखरियाल, गीता, रजत नौटियाल, सूरज देवरानी, राजेश रावत, अनूप रावत, नवनीत थपलियाल, यमुनेश खंडूरी, सिद्धार्थ कुकरेती, सर्वेश वशिष्ठ, सूरज नेगी, दीपक जगवान, राजमोहन नेगी, दीपक पैन्यूली, संतोष थपलियाल, कुलदीप, लोकेश, रूपेश सहित बड़ी संख्या में डिग्रीधारी मेडिकल लैब तकनीशियन उपस्थित रहे