Tuesday, September 8, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडदिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

समाज कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों की प्रतिभा, दक्षता एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया गया कि आगामी 03 दिसंबर 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में चयनित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए मुख्य रूप से उत्कृष्ट एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्व-रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्ति, दिव्यांगों के सेवायोजक/प्लेसमेंट अधिकारी तथा उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी पात्र होंगे। इसके लिए संबंधित पात्र व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पात्र व्यक्तियों से आवेदन के साथ दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, नवीनतम फोटो, विस्तृत बायोडाटा/जीवनी, विशेष उपलब्धियों से संबंधित अभिलेख तथा संस्तुति प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही आवेदक को 10 रुपये के स्टाम्प पर शपथ-पत्र भी देना होगा कि उसे पूर्व में किसी राज्य स्तरीय पुरस्कार का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।

पात्र आवेदक अपने आवेदन एवं आवश्यक अभिलेख 03 मूल प्रतियों में निर्धारित प्रारूप के अनुसार तैयार कर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, 26 ई.सी. रोड, समीप सर्वे चौक, देहरादून में 26 सितंबर 2026 तक उपलब्ध करा सकते हैं।

समाज कल्याण विभाग ने पात्र दिव्यांगजनों एवं संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि वे अपनी प्रतिभा एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को पहचान दिलाने के इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular