Sunday, September 13, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडमंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोरो...

मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जसपाल सिंह चौधरी निवासी कारबारी देहरादून द्वारा थाना पटेल नगर पर 02 व्यक्तियों द्वारा मानक सिद्ध मंदिर से दान पात्र चोरी करने तथा घटना के दौरान लोगों द्वारा उन्हें मौके से पकड़ लिए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 632/26, धारा 305 ((a)) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों सौरभ सिंह थापा व राहुल को घटना में मंदिर से चुराये गये दान पात्र के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा रैकी करने के उपरान्त सुनियोजित तरीके से उक्त मन्दिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1-सौरभ सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी विष्णुकुंज काँलोनी बनियावाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र-24 वर्ष
2-राहुल पुत्र स्व0 विजेन्द्र सिंह निवासी पीपल का पेड गोरखपुर शिमला बायपास पटेलनगर देहरादून उम्र -26 वर्ष

बरामदगी :-

1- घटना में चोरी किया गया दान पात्र

पुलिस टीम:-

1- उ0नि0 रफत अली, चौकी प्रभारी नया गांव
2- हे०कां० अरुण
3-कां० भीष्म शाह

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular