परिवहन आयुक्त रविनाथ रमन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए परिवहन विभाग ने देहरादून और हरिद्वार जनपद के विभिन्न मार्गों पर ताबड़तोड़ प्रवर्तन कार्यवाही की है।
विशेष अभियान के तहत शनिवार 12 सितंबर 2026 को सांय से रात्रि तक चली इस चेकिंग में कुल माल वाहनों एवं बसों की सघन जाँच की गईए जिसमें से नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले 180 वाहनों के चालान काटे गए और 12 वाहनों को मौके पर ही बंद कर दिया गया।
परिवहन विभाग की अलग.अलग टीमों ने ऋषिकेशए दिल्ली.रुड़की.नारसन मार्गए आईएसबीटीए रिस्पना और लच्छीवाला जैसे प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
रिपोर्ट के मुताबिकए एआरटीओ यप्रवर्तनद्ध ऋषिकेश सुश्री रश्मि पन्त की टीम द्वारा हरिद्वार क्षेत्र में अभियान चलाकर 25 वाहनों के चालान किये गये।
वहीं एआरटीओ प्रवर्तन टिहरी श्री ज्योतिशंकर मिश्रा की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में वाहनों की चैकिंग की तथा 37 वाहनों के चालान व 05 वाहनों को बन्द किया गया।
रूड़की-नारसन-दिल्ली मार्ग पर एआरटीओ प्रवर्तन देहरादून श्री रत्नाकर सिंह द्वारा वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 30 वाहनों के चालान किये गये व 04 वाहनों को बन्द किया गया।
प्रभारी एआरटीओ सुश्री नेहा झा की टीम ने आईएसबीटी-रिस्पना-लच्छीवाला मार्ग पर 38 वाहनोे के चालान किए।
कृष्ण चन्द्र पलाड़िया प्रभारी एआरटीओ रूड़की द्वाराआईएसबीटी-आशारोड़ी-डाटकाली मार्ग पर चैकिंग की गयी तथा 17 वाहनों के चालान व 01 वाहन को बन्द किया गया।
इसके अलावा परिवहन कर अधिकारी विकासनगर मुकुल मरवाल द्वारा नेपालीफार्म मागर पर चैकिंग की यगी। चैकिंग के दौरान 5 वाहनां के चालान किये गये।
बिना टैक्स और ओवरलोडिंग करने वालों पर चला चाबुक .
इस संयुक्त चेकिंग अभियान में सबसे ज्यादा कार्यवाही टैक्स चोरी और ओवरलोडिंग करने वालों पर हुई है। अपराधवार आंकड़ों पर नज़र डालें तो बिना कर अदायगीए टैक्स न भरने वाले सबसे अधिक 42 वाहन बिना टैक्स चुकाए सड़कों पर दौड़ते मिले। बकाया टैक्स जमा न होनार 29 मामलों में बकाया होने के कारण कार्यवाही की गई।
ओवरलोडिंग. क्षमता से अधिक माल या यात्री ले जाने वाले 34 वाहनों को पकड़ा गया जिनमें बसें और भारी माल वाहन शामिल हैं।
बिना प्रदूषण व फिटनेस प्रमाणपत्र 19 वाहन बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र पर्यावरण को नुकसान पहुँचाते मिले और 13 वाहनों के पास फिटनेस सर्टिफिकेट ही नहीं था।
बिना परमिट एवं इंश्योरेंस. 19 वाहन बिना वैध परमिट के और 11 वाहन बिना इंश्योरेंस के चलते पाए गए।
परमिट व फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले चालकों को परिवहन विभाग बख्शने के मूड में नहीं है। विभाग ने चेकिंग के दौरान गंभीर लापरवाही पाए जाने पर 19 वाहनों के वाहन का परमिट और फिटनेस निरस्त करने की सख्त संस्तुति की है।
इसके साथ ही बाहरी राज्यों से आकर नियमों का उल्लंघन करने वाली 07 बसों और अन्य राज्यों के अन्य 05 वाहनों के खिलाफ भी विकासनगर और ऋषिकेश प्रवर्तन दलों द्वारा चालान की सख्त कार्यवाही की गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और राजस्व की क्षति रोकने के लिए आने वाले दिनों में यह अभियान औरव ज्यादा तेज किया जाएगा।
आरटीओ प्रवर्तन डॉ0 अनीता चमोला द्वारा बताया गया कि सामतान्यतः अवकाश के दिवसों या सप्ताहांत पर हरिद्वार, ऋषिकेश एवं देहरादून क्षेत्र में अत्यधिक संख्या में वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसमें अन्य राज्यों के बिना कर अदायगी व बिना वैध प्रपत्रों के वाहनों के संचालन की भी संभवना बढ़ जाताी है। इसी को ध्यान में रखते हुए बिना कर अदायगी, बिना वैध प्रपत्रों एवं मानकों के विरूद्ध संचालित वाहनांे के विरूद्ध 12 सितम्बर की रात्रि में अर्न्तजनपदीय चैकिंग अभियान चलाया गया है।एवं 14 सितम्बर को प्रातः भी जारी रहेगा



