Sunday, September 13, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडविश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के दानपात्र से चोरी करने वाला अभियुक्त को पुलिस...

विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के दानपात्र से चोरी करने वाला अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मात्र 05 घंटे के भीतर पुलिस ने किया घटना का अनावरण, चोरी की गई ₹1.60 लाख से अधिक की धनराशि बरामद

  • एसपी उत्तरकाशी द्वारा ₹2,500 तथा विश्वनाथ मंदिर के महन्त जी द्वारा पुलिस टीम को ₹11,000 के नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित

उत्तरकाशी: कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में स्थित दानपात्र का ताला तोड़कर नगदी चोरी करने की घटना का मात्र 05 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त शुभम नौटियाल, उम्र 28 वर्ष पुत्र लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, निवासी ज्ञानसू, जनपद उत्तरकाशी, को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई ₹1,60,295 की नकदी, 1130 सिक्के एवं 680 नेपाली नोट भी बरामद किए गए हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के महन्त द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी में लिखित तहरीर देकर बताया गया कि बीती रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में स्थित दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी धनराशि चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, मती कमलेश उपाध्याय द्वारा चोरी की घटना के त्वरित अनावरण एवं अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। मामले के सफल खुलासे के लिए तत्काल कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की टीम का गठन किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, दिनेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम जिसमे वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट, उपनिरीक्षक विनोद पंवार, मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं, मुख्य आरक्षी रणजीत कुमार, आरक्षी दीपक चौहान, आरक्षी सुनील मैथाणी, आरक्षी गजेन्द्र, आरक्षी नीरज रावत (एसओजी), आरक्षी काशीष भट्ट (एसओजी) और महिला आरक्षी लक्ष्मी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र, मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्मार्ट एवं मैनुअल पुलिसिंग का प्रभावी प्रयोग करते हुए सुरागरसीपतारसी एवं अन्य आवश्यक पुलिस कार्रवाई की गई। पुलिस की सक्रिय एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप मात्र 05 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शुभम नौटियाल को साल्ड बैण्ड, ज्ञानसू के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से दानपात्र से चोरी की गई ₹1,60,295 की नकदी, 1130 सिक्के एवं 680 नेपाली नोट बरामद किए गए हैं। अभियुक्त से सघन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular