Saturday, September 19, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडअपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिंकजा अभियुक्त के कब्जे से अवैध...

अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिंकजा अभियुक्त के कब्जे से अवैध खुखरी हुई बरामद

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा चोरी के अभियोगों में जा चुका है जेल

अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत हैं आधा दर्जन आपराधिक अभियोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक: 18-09-26 को पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान मलिक चौक से काली मंदिर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दिया, जिसे संदिग्धता के आधार पर रोककर पूछताछ की गई तो व्यक्ति द्वारा अपना नाम अब्दुल रहमान पुत्र मीर हसन बताया गया, जिसकी जामातलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बसन्त विहार पर अंतर्गत धारा 25/4 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरण:-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी आबकारी अधि0, आर्म्स एक्ट तथा चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरूद्ध आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

अब्दुल रहमान पुत्र अमीर हसन निवासी घिसरपड़ी ऋषि विहार थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 28 वर्ष

बरामदगी : 01 अवैध खुखरी

अपराधिक इतिहास:

(1) मु0अ0सं0: 96/15 धारा 60(1) एक्साइज एक्ट थाना डोईवाला
(2) मु0अ0सं0: 53/16 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना डोईवाला
(3) मु0अ0सं0: 305/14 धारा 380/411 भादवि थाना पटेलनगर
(4) मु0अ0सं0: 391/22 धारा 380/411 भादवि थाना डोईवाला
(5) मु0अ0सं0: 177/22 धारा 380/411 भादवि थाना डोईवाला
(6) मु0अ0सं0: 203/26 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट

पुलिस टीम :-

(1-) उ0नि0 सुनील नेगी
(2-) का० अनुज

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular