Thursday, October 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडबीजेपी पार्षद के नौकर ने जहर देकर घर में की लूट

बीजेपी पार्षद के नौकर ने जहर देकर घर में की लूट

देहरादून में भाजपा पार्षद को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर जहर देने और इसके बाद घर में लूट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाले घरेलू नौकर ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके सेवन के बाद पार्षद अमिताजी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि फिलहाल पार्षद की हालत खतरे से बाहर है।

वहीं, घटना के बाद घर से गहने और जेवरात गायब होने की बात भी सामने आई है, जिसके बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों की ओर से घरेलू नौकर पर खाने में नशीला पदार्थ मिलाने और घर से जेवरात लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अब घरेलू नौकर की भूमिका के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर खाने में किस तरह का पदार्थ मिलाया गया था और घर से कितने जेवरात गायब हुए हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी। वहीं, अस्पताल में भर्ती पार्षद की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular