Friday, November 6, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडअमित शाह पहुंचे देहरादून, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

अमित शाह पहुंचे देहरादून, जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देहरादून पहुंचे, जहां राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य जनसभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया, वहीं जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका अभिनंदन किया।

परेड ग्राउंड में आयोजित इस जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग अमित शाह को सुनने के लिए पहुंचे हैं। पूरा जनसभा स्थल भाजपा के झंडों और नारों से गूंज उठा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में वे उत्तराखंड के 25 वर्षों के विकास के सफर, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा आगामी राजनीतिक समीकरणों और प्रदेश की सियासत के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular