धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर आज 15 नवंबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशभर में लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
जनपद देहरादून से गीता राम गौड़ माननीय उपाध्यक्ष राज्य जनजाति सलाहाकार परिषद उत्तराखण्ड, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, सुश्री पूनम चमोली, संदीप नेगी, सुनील नेगी, नरेश धारखोली एवं अन्य कर्मचारी सम्मिलित हुए, इसके अतिरिक्त जनजाति विभाग द्वारा संचालित समस्त संस्थान भी वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने वाली कई ऐतिहासिक सौगातें दी गईं। इनमें देशभर के जनजातीय विद्यार्थियों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS), ‘पीएम-जनमन’ (PM-JANMAN) अभियान के तहत बहुउद्देशीय केंद्र तथा जनजातीय विरासत के संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं।
जनपद देहरादून के अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और जिले में निवासरत जनजातीय समुदायों तक केंद्र व राज्य सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई



