Sunday, November 29, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडयातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के...

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विगत दिनों हुई सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन एवं सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना सभी संबंधित विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की फिटनेस, यात्री क्षमता एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण करते हुए दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर आवश्यक सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्वतीय मार्गों पर आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करते हुए सड़क सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए। सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए ठोस, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular