spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडविधानसभा चुनाव में हार पर रार के बाद अब कांग्रेस में नेता...

विधानसभा चुनाव में हार पर रार के बाद अब कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर बवाल, धारचूला विधायक हरीश धामी ने रखी मांग

spot_img

कांग्रेस में हार पर मचे घमासान के बीच धारचूला विधायक हरीश धामी ने नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर दावा ठोक दिया। बकौल धामी, मैं तीन बार का विधायक हूं। युवा हूं, सैनिक का बेटा हूं और कांग्रेस का समर्पित सिपाही हूं। यदि हाईकमान मेरे नाम पर विचार नहीं करता तो मुझे भी भविष्य को लेकर विचार करना होगा।

 

धामी ने कहा कि वो सीमांत क्षेत्र के विधायक हैं। 2012 से लगातार तीन बार विधायक हैं। धामी ने निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पर इशारों इशारों में निशाना साधा। कहा कि एक ही व्यक्ति को मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष बनाया जाता रहेगा तो क्या हम लोग केवल वोट डालने के लिए विधायक हैं? चुनाव के बाद पहली बार देहरादून आए धामी ने अपने तीखे तेवर से कांग्रेस में नई हलचल पैदा कर दी।

कांग्रेस की गुटबाजी को न थाम पाए गोदियाल

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कार्यकाल समय के लिहाज से जरूर सबसे कम रहा, लेकिन सक्रियता के मामले में गोदियाल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। अध्यक्ष के रूप में 236 दिन के कार्यकाल में गोदियाल ने कई ऐसे प्रयोग भी किए जिनकी बदौलत कांग्रेस को नई पहचान मिली।

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद कांग्रेस में हुए सांगठनिक बदलाव के तहत गोदियाल को 22 जुलाई 2021 को कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी। उनके पूर्ववर्ती अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष की नई जिम्मेदारी मिली। ऐन चुनावी सीजन में अध्यक्ष बने गोदियाल के खाते में कई उपलब्धियां भी हैं तो कुछ कमियां भी उनके साथ जुड़ गई।

 

इस्तीफा मांगने वाले महेश ने भी पद छोड़ा

विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से इस्तीफा मांगने वाले प्रदेश सचिव महेश जोशी ने भी मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। गोदियाल के इस्तीफे की सूचना आने के बाद जोशी ने भी इस्तीफा भेज दिया। जोशी ने कहा कि गोदियाल एक अच्छे व्यक्ति, योग्य नेतृत्वकर्ता, प्रखर वक्ता ही। लेकिन उन्हे गलत समय पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी।

 

spot_img
Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES
spot_img
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से किया जाएगा...

0
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award : उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से...
Golden Jubilee celebration of Garhwal University

श्रीनगर : धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह, पूर्व...

0
Golden Jubilee celebration of Garhwal University : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह आज शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।...

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

0
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर आॅपरेशन थियेटर गम्भीर रोगियों की लाइफलाइन  विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के साथ इन सभी...

प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

0
जखोली। नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के 36 सालों की शैक्षणिक...

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों की खुली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें...

0
देहरादून: उत्तराखंड में मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में...