spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून IMA के आर्मी अफसर ने महिला क्लर्क से बनाए संबंध, डोनेट...

देहरादून IMA के आर्मी अफसर ने महिला क्लर्क से बनाए संबंध, डोनेट किया स्पर्म, हुआ कोर्ट मार्शल

spot_img

देहरादून: देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल को सेना ने एक महिला क्लर्क के साथ संबंध बनाए।

इसके अलावा आर्मी अफसर ने स्पर्म डोनेट भी किया। इन सभी आरोपों में लेफ्टिनेंट कर्नल का कोर्ट-मार्शल कर दिया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल ने कोर्ट मार्शल प्रक्रिया के दौरान अपने खिलाफ सभी आरोपों को स्वीकार किया है। लेफ्टिनेंट कर्नल को कड़ी फटकार मिली।

इसके साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल की मूल रैंक छीन ली गई है। रैंक की तीन साल की वरिष्ठता के अलावा तीन साल बढ़े हुए वेतन की सेवा को भी छीन लिया गया है। बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट कर्नल आर्मी के एजुकेशन कोर से जुड़े थे।

वो आईएमए की शैक्षणिक शाखा में तैनात थे। आरोप है कि लेफ्टिनेंट कर्नल ने कोर ऑफ इंजीनियर्स के एक हवलदार की पत्नी और लोअर-डिवीजन क्लर्क के पद पर काम करने वाली महिला के साथ संबंध बनाए। लेफ्टिनेंट कर्नल भी शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ लखनऊ में रह रही थीं। जांच में ये बातें सामने आई कि लेफ्टिनेंट कर्नल कई बार महिला के साथ गया और उसे अपना स्पर्म डोनेट किया।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला से संपर्क करना ही बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने लेफ्टिनेंट कर्नल के बारे में पुलिस और आर्मी अधिकारियों से शिकायत की।

एक आरोप ये भी था कि लेफ्टिनेंट कर्नल को पता था कि कि महिला क्लर्क की शादी सेना के एक हवलदार से हुई है। इसके बावजूद लेफ्टिनेंट कर्नल ने उसके साथ प्रेम संबंध बनाए। एक अन्य आरोप महिला की सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी प्रक्रिया के लिए स्पर्म डोनेट करने से संबंधित था।

इसके अलावा तीसरा आरोप महिला को अपनी पत्नी के रूप में दिखाने के लिए अनुचित तरीके से आश्रित कार्ड बनाने से संबंधित था। इसके बाद लेफ्टिनेंट कर्नल को सभी आरोपों के लिए दोषी करार दिया गया और उनका कोर्ट मार्शल कर दिया गया।

spot_img
Pankaj Singh
Pankaj Singh
Pankaj Singh is a Journalist at Hill Live.
RELATED ARTICLES
spot_img
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से किया जाएगा...

0
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award : उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से...
Golden Jubilee celebration of Garhwal University

श्रीनगर : धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह, पूर्व...

0
Golden Jubilee celebration of Garhwal University : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह आज शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।...

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

0
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर आॅपरेशन थियेटर गम्भीर रोगियों की लाइफलाइन  विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के साथ इन सभी...

प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

0
जखोली। नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के 36 सालों की शैक्षणिक...

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों की खुली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें...

0
देहरादून: उत्तराखंड में मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में...