spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडपहाड़ की 3 बेटियों के नाम बड़ी उपलब्धि, इंडियन सीनियर हाॅकी में...

पहाड़ की 3 बेटियों के नाम बड़ी उपलब्धि, इंडियन सीनियर हाॅकी में हुआ चयन

spot_img

खेलकूद में उत्तराखंड के बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं। केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी खेलकूद के क्षेत्र में बराबर टक्कर देते हुए राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उत्तराखंड की बेटियां आए दिन राज्य का परचम ऊंचा करने के साथ ही देवभूमि का नाम गौरवान्वित कर रही हैं।

Image: Almora arti ankita nautiyal Megha selected for senior hockey team

आज हम आपका परिचय उत्तराखंड की 3 होनहार और काबिल बेटियों से करवाने जा रहे हैं जिन्होंने देवभूमि का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उत्तराखंड की 3 हॉकी प्लेयर्स का सिलेक्शन सीनियर नेशनल महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है और यह तीनों अब उत्तराखंड राज्य की तरफ से खेलेंगी। उत्तराखंड की अंकिता नौटियाल, आरती और मेघा अल्मिया का सिलेक्शन सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है।

विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पंवार ने बताया कि तीनों होनहार लड़कियों को हॉकी खेलने का बेहद शौक है और भविष्य में वे भारत के लिए हॉकी खेल कर देश और अपने परिवार दोनों का नाम रोशन करना चाहती हैं। सभी विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की बालिकाएं हैं और तीनों को वहीं की सीनियर खिलाड़ी अनीता द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। आने वाले समय में यह तीनों सीनियर नेशनल महिला हॉकी टीम के लिए खेलेंगी। तीनों बालिकाओं के चयन से उनके परिवार और समस्त गांव में खुशी की लहर छा गई है। तीनों होनहार बच्चियों का कहना है कि वे भारत के लिए खेलना चाहती हैं और भारत का नाम गर्व से रोशन करना चाहती हैं।

spot_img
Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES
spot_img

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने किया नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण

0
जखोली। विकासखण्ड जखोली के ममणी जखोली मोटर मार्ग पर स्थित गैरगढ नामे तोक में ग्राम बच्चवाड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता धूम सिंह रावत द्वारा नवनिर्मित...
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से किया जाएगा...

0
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award : उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से...
Golden Jubilee celebration of Garhwal University

श्रीनगर : धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह, पूर्व...

0
Golden Jubilee celebration of Garhwal University : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह आज शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।...

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

0
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर आॅपरेशन थियेटर गम्भीर रोगियों की लाइफलाइन  विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के साथ इन सभी...

प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

0
जखोली। नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के 36 सालों की शैक्षणिक...