जखोली। नेहरू युवा केन्द्र रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में ग्राम पंचायत तुनेटा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का आह्वान किया है। उन्होंने नेहरु युवा केन्द्र द्वारा गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए धन्यवाद देते हुए विकासखंड जखोली के अन्य गांवों में नेहरु युवा केन्द्र को आमन्त्रण दिया है।
कार्यक्रम में प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल डबराल, नमामि गंगे के डीपीओ अभिलाषा, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक मयंक रावत, वंदना, निशा, प्रीति आदि ने ग्रामीणों व बच्चों को साथ लेकर सफाई अभियान चलाया।
इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के स्वच्छ भारत अभियान के महत्व के बारे में लोगों को बताते हुये कहा कि यह अभियान प्रत्येक गांव स्तर तक चलाया जायेगा। प्रत्येक ब्लॉक को 500 किलोग्राम प्लास्टिक का लक्ष्य दिया है।स्वच्छ भारत अभियान को गाँव स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सभी ग्राम प्रधानों का सहयोग रहेगा।