Sunday, April 2, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती जल्द

उत्तराखंड पुलिस में कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती जल्द

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड सरकार एक सुखद खबर लेकर सामने आई है। आखिरकार 5 साल के बाद उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती होने जा रही है। प्रथम चरण में तकरीबन 1500 पदों पर भर्तियां होना तय हुआ है। जी हां, बेरोजगारी के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना हर एक युवा का सपना है।

और इस सपने को साकार करने में उत्तराखंड सरकार युवाओं की मदद कर रही है। बीते कई दिनों से उत्तराखंड सरकार कई बंपर भर्तियां लेकर आ चुकी है। एक बार फिर सरकार ने बेरोजगार युवाओं की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। तकरीबन 5 साल के बाद पुलिस कांस्टेबल भर्ती निकाली गई है। पुलिस मुख्यालय ने रिक्त पदों और प्रस्तावित रिक्तियों को मिलाकर कुल 2500 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

इनमें से पहले चरण में 1500 पदों पर ही भर्ती की अनुमति शासन ने दी है। 856 कॉन्स्टेबल रैंकर्स परीक्षा के जरिए पदोन्नति प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल इन पदों को शासन ने अभी रिक्त नहीं माना है। 6 महीने की ट्रेनिंग के बाद ही इनके पद रिक्त माने जाएंगे। ऐसे में इन रिक्त पदों पर अगले साल तक एक और भर्ती आयोजित हो सकती है.

लंबे समय बाद आ रही पुलिस भर्ती में बेरोजगार युवा लगातार आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग कर रहे थे।चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा भर्ती वर्ष के लिए सरकार द्वारा अधिकतम आयु सीमा में एक साल की छूट प्रदान की जा रही है, जो पुलिस भर्ती पर भी लागू रहेगी।

इस एक साल की छूट के बाद सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष हो जाएगी, जबकि अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 5 साल की छूट के साथ ही 1 साल की अतिरिक्त छूट दिए जाने पर कुल 6 साल की छूट के साथ अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष मान्य हो जाएगी।

वहीं उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि नियमावली में संशोधन के चलते एसआई भर्ती में थोड़ा समय लग रहा है। फिलहाल इन 1500 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज कर दी गई है। इन पदों पर भर्ती का अधियाचन पुलिस मुख्यालय इस महीने के अंत तक यूकेएसएससी को भेजेगा और यूकेएसएससी जल्द ही इन पदों पर भर्तियां जारी करेगी।

Ankur Singhhttps://hilllive.in
Hilllive.in पर उत्तराखंड के नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तराखंड: रेवती के हौसले के आगे हार गया बाघ, हाथ में दरांती लेकर आदमखोर...

0
पहाड़ पर लोग कुछ सीखें या न सीखें मगर हिम्मत और हौसला जरूर सीख जाते हैं। पहाड़ों के कठोर जीवन के बीच लोग हर तरह...

आज से हो रहे ये 5 बड़े बदलाव, आप पर डालेंगे प्रभाव

0
शनिवार से नए महीने अप्रैल 2023 की शुरुआत हो रही है. नए महीने के शुरू होते ही कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं,...

केदारनाथ में आर्टिफिशियल त्रिशूल लगाए जाने का विरोध, तीर्थ पुरोहितों ने अजेंद्र अजय पर...

0
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के उपाध्यक्ष और केदारसभा कार्यकारिणी सदस्य संतोष त्रिवेदी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की कार्यशैली पर...

उत्तराखंड: कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट हुई जारी

0
उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस संगठन ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि...
UPI Payment New Rule: UPI payment will be expensive? NPCI told the truth of this news

UPI Payment New Rule: UPI पेमेंट करना पड़ेगा महंगा? NPCI ने बताई इस खबर...

0
UPI को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी. जिसमें कहा जा रहा था कि नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से...