Sunday, April 2, 2023
Home उत्तराखंड देवभूमि पर चढ़ा रंगों का खुमार, गुरुवार रात भर गीतों पर खूब...

देवभूमि पर चढ़ा रंगों का खुमार, गुरुवार रात भर गीतों पर खूब थिरके और सुबह रंग खेलने निकली मस्‍तों की टोली

देहरादून। देशभर के साथ उत्‍तराखंड में भी होली का खुमार चढ़ा हुआ है। गुरुवार रात भर होली की गीतों पर थिरकने के बाद मस्‍तों की टोली शुक्रवार की सुबह रंग खेलने और एक-दूसरे को बधाई देने निकल पड़ी। वहीं इससे पहले गुरुवार को द्रोणनगरी में भद्रा पुंछ में होलिका दहन के साथ ही बुराई को त्यागने का संकल्प लिया गया।

होलिका दहन के बाद चारों तरफ उल्लास और जश्न शुरू हो गया। एक-दूसरे को बधाई देने के दौर के साथ होली का खुमार छाने लगा है। दून में होलिका दहन गुरुवार रात नौ बजकर छह मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक भद्रा पुंछ में किया गया। इससे पूर्व दिनभर लोग होलिका की पूजा करते रहे। शुक्रवार को दून में चारों ओर अबीर-गुलाल उड़ रहा है और रंगीन छटा बिखर रही है।

होलिका पूजन एवं दहन कर मांगी परिवार की खुशहाली

गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं ने होलिका पूजन और शाम को होलिका दहन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घर-परिवार में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की। होलिका पूजन एवं होलिका दहन के दौरान काफी संख्या में लोग परिवार सहित उपस्थित रहे।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में होलिका दहन के लिए जगह-जगह लकड़ी एकत्रित की गई। होलिका पूजन के लिए दौरान श्रद्धालुओं ने रोली, नारियल, बताशे, अनाज की बालियां, कई प्रकार के पकवान, धूप, दीप, फल आदि होलिका को अर्पित करते हुए एक लोटा जल और कच्चा सूत लपेटते हुए सात परिक्रमा की।

कई श्रद्धालुओं ने मान्यतानुसार गोबर के उपलों की चार मालाएं भी चढ़ाई। सुबह से लेकर दोपहर तक होलिका पूजन का सिलसिला जारी रहा। वहीं शाम होने पर जगह-जगह होलिका दहन किया गया। होलिका दहन स्थल पर लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान कई जगह आतिशबाजी भी की गई, जबकि कई जगहों पर होलिका दहन स्थल के पास डीजे लगाकर लोग होली के गीतों पर थिरकते भी दिखाई दिए।

Ankur Singhhttps://hilllive.in
Hilllive.in पर उत्तराखंड के नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

उत्तराखंड: रेवती के हौसले के आगे हार गया बाघ, हाथ में दरांती लेकर आदमखोर...

0
पहाड़ पर लोग कुछ सीखें या न सीखें मगर हिम्मत और हौसला जरूर सीख जाते हैं। पहाड़ों के कठोर जीवन के बीच लोग हर तरह...

आज से हो रहे ये 5 बड़े बदलाव, आप पर डालेंगे प्रभाव

0
शनिवार से नए महीने अप्रैल 2023 की शुरुआत हो रही है. नए महीने के शुरू होते ही कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं,...

केदारनाथ में आर्टिफिशियल त्रिशूल लगाए जाने का विरोध, तीर्थ पुरोहितों ने अजेंद्र अजय पर...

0
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के उपाध्यक्ष और केदारसभा कार्यकारिणी सदस्य संतोष त्रिवेदी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की कार्यशैली पर...

उत्तराखंड: कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लिस्ट हुई जारी

0
उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस संगठन ने जारी की जिला अध्यक्षों की लिस्ट कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि...
UPI Payment New Rule: UPI payment will be expensive? NPCI told the truth of this news

UPI Payment New Rule: UPI पेमेंट करना पड़ेगा महंगा? NPCI ने बताई इस खबर...

0
UPI को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी. जिसमें कहा जा रहा था कि नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से...