Tuesday, March 21, 2023
Home उत्तराखंड भाजपा की सेंध से कांग्रेस में हड़कंप, प्रीतम-हरीश और गोदियाल की दिल्ली...

भाजपा की सेंध से कांग्रेस में हड़कंप, प्रीतम-हरीश और गोदियाल की दिल्ली दौड़

भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। सोमवार की सुबह उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं।

uttarakhand election 2022 : uttarakhand congress big and senior leader went delhi

प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंचे
सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को दिल्ली रवाना होंगे। वहीं इन नेताओं की अचानक दिल्ली रवानगी को विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल
बता दें कि रविवार को उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ली।

एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले दूसरे विधायक
एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

अनिल बलूनी ने किया राजकुमार का स्वागत
वहीं भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने राजकुमार का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी मजबूत होगी। मदन कौशिक ने कहा कि राजकुमार पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग में बहुत लोकप्रिय हैं और उम्मीद जाहिर की कि भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा।

Ankur Singhhttps://hilllive.in
Hilllive.in पर उत्तराखंड के नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Kedarnath Heli Service

Kedarnath Heli Service: 24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया,...

0
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72...

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 108MP के पावरफुल कैमरा के साथ आ रहा...

0
OnePlus कथित तौर पर जल्द ही OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लेकर आ रही है। बीते हफ्ते टिप्सटर मैक्स जंबोर ने कहा...

उत्तराखंड में शराब सस्ती करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश में...

0
देहरादून:उत्तराखंड में आगामी एक अप्रैल से शराब सस्ती और पानी महंगा होने जा रही है. सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में धाम सरकार ने...

अगस्त्यमुनि सड़क हादसे में मासूम की मौत

0
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के बनियाड़ी वॉर्ड के देवनगर में एक 9 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है...
Chamoli's Paramjeet Bisht did amazing, qualified for Olympics in race walk

चमोली के परमजीत बिष्ट ने किया कमाल, रेस वॉक में ओलंपिक के लिए किया...

0
चमोली के लाल ने कमाल किया है। चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवां स्थान प्राप्त करते...