भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्य लक्ष्य सेन ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड दिलाया। लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल के फाइनल में मलेशिया एंग जे यॉन्ग को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। उनका राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है।
लक्ष्य सेन की जीत के बाद पीएम मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी। सीएम धामी ने लिखा ‘ लक्ष्य सेन ने ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है। हमें उन पर गर्व है।
शाबाश लक्ष्य..!
उत्तराखण्ड के सपूत @lakshya_sen जी को #CommonwealthGames2022 की #Badminton प्रतिस्पर्धा में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।
आपने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से देश के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है।
हमें आप पर गर्व है।#LakshyaSen pic.twitter.com/qvlClYHDz0
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 8, 2022
पीएम मोदी ने लिखा ‘बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। लक्ष्य ने राष्ट्रमंडल खेल में शानदार खेला और फाइनल के दौरान उत्कृष्ट प्रर्शन किया। वह भारत की शान हैं। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं’।
Elated by the accomplishment of @lakshya_sen. Congratulations on winning the Gold medal in Badminton. He’s played excellently through the CWG and showed outstanding resilience during the Finals. He is India’s pride. Best wishes to him for his future endeavours. #Cheer4India pic.twitter.com/1b5elEPbHM
— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2022