spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून: 15 साल की नाबालिग के साथ कई बार रेप किया गर्भवती,...

देहरादून: 15 साल की नाबालिग के साथ कई बार रेप किया गर्भवती, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

spot_img

15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए बीस साल कठोर करावास की सजा सुनाई है। स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अश्विनी गौड़ की कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसमें 30 हजार रुपये पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दिए जाएंगे।

शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि घटना को लेकर 17 जून 2019 को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीड़िता की माता ने पटेलनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ घर के सामने किराये के कमरे में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता गर्भवती हो गई तो इसके बाद उसने डरते हुए परिजनों को इस बारे में बताया।

पुलिस ने रिसु निवासी पूरन, पीलीभीत, यूपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामला दर्ज होने से पहले आरोपी फरार हो गया। जांच में पता लगा कि आरोपी ने नौ और दस फरवरी 2019 के बीच पीड़िता से पहली बार दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसके माता-पिता घर में नहीं थे और वह बेहोश भी हो गई थी। आरोप था कि केस दर्ज होने के दस दिन बार आरोपी ने फोन पर दबाव बनाकर पीड़िता को घर से गहने लेकर बुला लिया। पीड़िता डर के मारे चली गई।

इसके बाद उसने गहने बेच दिए। इस बीच पीड़िता को बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच कर नियत समय में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने गुरुवार को करीब 21 वर्षीय रिसु को बीस साल कठोर करावास की सजा सुनाते हुए अलग-अलग धाराओं में कुल 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान और उसकी मेडिकल रिपोर्ट दोषी को सजा दिलाने में अहम रही। अभियोजन की ओर से पांच गवाह पेश किए गए।

spot_img
Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES
spot_img

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने किया नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण

0
जखोली। विकासखण्ड जखोली के ममणी जखोली मोटर मार्ग पर स्थित गैरगढ नामे तोक में ग्राम बच्चवाड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता धूम सिंह रावत द्वारा नवनिर्मित...
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से किया जाएगा...

0
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award : उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से...
Golden Jubilee celebration of Garhwal University

श्रीनगर : धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह, पूर्व...

0
Golden Jubilee celebration of Garhwal University : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह आज शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।...

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

0
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर आॅपरेशन थियेटर गम्भीर रोगियों की लाइफलाइन  विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के साथ इन सभी...

प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

0
जखोली। नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के 36 सालों की शैक्षणिक...