Wednesday, March 22, 2023
Home उत्तराखंड देहरादून : युवा धामी की कैबिनेट में दिख सकता है कुछ नया,...

देहरादून : युवा धामी की कैबिनेट में दिख सकता है कुछ नया, कौशिक की वापसी और ऋतु खंडूड़ी की लॉटरी लगने के आसार

युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में कुछ नया दिख सकता है। सियासी जानकारों का मानना है कि युवा और नए चेहरों के साथ अनुभवी चेहरों का मिश्रण टीम धामी की खासियत बनेगी।

सरकार से संगठन में भेजे गए वरिष्ठ विधायक मदन कौशिक की भी मंत्रिमंडल में वापसी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, उन्हें विस अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। चुनाव में महिलाओं के मिले समर्थन के बदले पार्टी महिला विधायक ऋतु खंडूड़ी या किसी अन्य महिला चेहरे को कैबिनेट में जगह दे सकती है।

मंत्रियों को लेकर भी सस्पेंस  
मुख्यमंत्री पर बने सस्पेंस की तरह मंत्रियों के नामों पर भी सस्पेंस बना हुआ है। सियासी हलकों में चर्चा का बाजार गर्म है। सबकी निगाहें मोदी-शाह और नड्डा पर लगी हैं। माना जा रहा है कि शपथग्रहण समारोह से ठीक पहले केंद्रीय नेतृत्व मंत्रिमंडल के चेहरों को लेकर सस्पेंस तोड़ेगा।

कयासबाजी, पुराने जाएंगे, नए आएंगे
भाजपा के हलकों में दिनभर अटकलों का बाजार गर्म रहा कि पुरानी कैबिनेट में रहे कई चेहरों की विदाई होगी और गुजरात फार्मूले की तर्ज नए चेहरे धामी कैबिनेट में शामिल होंगे। हालांकि चर्चाएं यह भी रही कि धामी की तरह कैबिनेट में सभी पुराने मंत्रियों को रिपीट किया जाएगा और तीन खाली कुर्सियों पर नए चेहरों को जगह मिलेगी।

मिल सकता है युवा और अनुभव को स्थान
अगले 25 वर्ष का नेतृत्व तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही पार्टी प्रदेश मंत्रिमंडल में युवा और अनुभवी विधायकों को अवसर दे सकती है। लेकिन यह प्रयोग जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों की सीमाओं में रहकर किया जाएगा।

चार ब्राह्मण और पांच राजपूत बन सकते हैं मंत्री
जातीय समीकरणों के हिसाब से पुरानी कैबिनेट में चार ब्राहमण और मुख्यमंत्री समेत पांच राजपूत मंत्री थे। एक दलित व एक दलित महिला और एक ओबीसी मंत्री भी रहे। इसी समीकरण पर नए मंत्रिमंडल का भी गठन होगा। ब्राह्मण और महिला कोटे से ऋतु खंडूड़ी भूषण को टीम धामी में जगह मिल सकती है। हालांकि, केदारनाथ विधायक शैला रानी भी दावेदार मानी जा रही है।

सीटों के हिसाब से बनेगा संतुलन
सियासी जानकारों का मानना है कि कैबिनेट में भाजपा को मिली सीटों के हिसाब से प्रतिनिधित्व तय होगा। गढ़वाल मंडल में भाजपा को 41 में से 29 सीटें मिलीं। जबकि उसने कुमाऊं में 29 में से 18 सीटें जीतीं।

मुख्यमंत्री के साथ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट में कौन-कौन चेहरे होंगे, इस पर चर्चा चल रही है। महिला, दलित चेहरों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। – दुष्यंत गौतम, प्रदेश प्रभारी, भाजपा

Ankur Singhhttps://hilllive.in
Hilllive.in पर उत्तराखंड के नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Kedarnath Heli Service

Kedarnath Heli Service: 24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया,...

0
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72...

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 108MP के पावरफुल कैमरा के साथ आ रहा...

0
OnePlus कथित तौर पर जल्द ही OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लेकर आ रही है। बीते हफ्ते टिप्सटर मैक्स जंबोर ने कहा...

उत्तराखंड में शराब सस्ती करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश में...

0
देहरादून:उत्तराखंड में आगामी एक अप्रैल से शराब सस्ती और पानी महंगा होने जा रही है. सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में धाम सरकार ने...

अगस्त्यमुनि सड़क हादसे में मासूम की मौत

0
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के बनियाड़ी वॉर्ड के देवनगर में एक 9 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है...
Chamoli's Paramjeet Bisht did amazing, qualified for Olympics in race walk

चमोली के परमजीत बिष्ट ने किया कमाल, रेस वॉक में ओलंपिक के लिए किया...

0
चमोली के लाल ने कमाल किया है। चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवां स्थान प्राप्त करते...