DDMA extended the curfew on the movement of individuals except for essential activities in Delhi till 5 am on June 7 (Monday) or further orders whichever is earlier. pic.twitter.com/JnctdM4BT2
— ANI (@ANI) May 29, 2021
दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. अब पाबंदियां 7 जून को सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगी। हालांकि, इस लॉकडाउन में निर्माण और निर्माण उद्योग को संचालित करने की अनुमति है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यह जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पाबंदियों को बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस बार दिल्ली सरकार ने दो उद्योगों- मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण) और कंस्ट्रक्शन (निर्माण कार्य) को छूट दी है। कोविड-19 के उपायों का सख्ती से पालन करते हुए काम करने की अनुमति दी गई है।
इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अब धीरे-धीरे दिल्ली को अनलॉक किया जाएगा। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। दिल्ली की जनता ने भी एक महीने में कोरोना की इस लहर पर काबू पा लिया है। पिछले 24 घंटे में 1.5 फीसदी संक्रमण दर और करीब 1100 मामले सामने आए हैं। धीरे-धीरे मामले हर दिन कम हो रहे हैं।