चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले करें सभी काम पूरे
- भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया था यमुनोत्री पैदल मार्ग और पुल
- यमुनोत्री विधायक ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आपदा प्रभावित क्षेत्र भंडेली गाड़ में हो रहे निर्माण कार्यो का यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को चार धाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ में पहाड़ी दरकने से बीते साल पैदल मार्ग एवं ऋषि गंगा पर बना पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
जिससे यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर यातायात बाधितहो गया था। भंडेली गाड़ में इनदिनों बड़कोट लोनिवि द्वारा पैदल मार्ग का निर्माण तथा ऋषि गंगा पर जा निर्माण का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने भंडेली गाड़ में हो रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर जरूरी निर्देश दिए।