Dussehra celebrated in Dehradun parade : बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया। पहाड़ से लेकर मैदान तक दशहरे की धूम रही। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी समेत विभिन्न स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया गया। देहरादून के परेड ग्राउंड में सबसे ऊंचे 131 फीट के रावण का पुतला दहन किया गया।
इको फ्रेंडली पटाखों का किया गया प्रयोग | Dussehra celebrated in Dehradun parade


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना के तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। वहींं खास बात है कि इसमें इको फ्रेंडली पटाखों का प्रयोग किया गया है। जिससे ग्राउंड में लगी कीमती घास को भी नुकसान न हो।
मुख्यमंत्री ने विजयदशमी की बधाई | Dussehra celebrated in Dehradun parade
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें समाज में जहां भी बुराई नजर आती है उसे दूर करने का भी सन्देश देता है। अच्छा इंसान बनकर ही हम अच्छे समाज व देश के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें।
20 से 25 लाख की लागत से बना रावण का पुतला | Dussehra celebrated in Dehradun parade
रावण की कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह पुतला रिमोट वाले दस गोलों से जला। इस बार रावण का वजन 50 कुंतल था। इसमें 30 कुंतल सरिया व लकड़ी लगाई गई। रावण को बनाने में पांच हजार मीटर कपड़ा लगाया गया था। ऊपर कागज की जगह सुनील के कपड़े का प्रयोग किया गया।
ये भी पढिए : नैनीताल की खूबसूरत वादियों में चल रही वेब सीरीज काफल की शूटिंग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं