spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हरक सिंह रावत लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! गढ़वाल...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हरक सिंह रावत लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! गढ़वाल या हरिद्वार से ठोक सकते हैं दावा

spot_img

गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की सोशल मीडिया की खबरों को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने सिरे से खारिज किया। कहा कि पार्टी जो भी भूमिका तय करेगी, उसका वो निर्वहन करेंगे। यदि चुनाव लड़ना ही होगा, तो वो पौड़ी क्या हरिद्वार लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

हरक सिंह बोले की उन्होंने भाजपा में ही रहते हुए साफ कर दिया था कि वे विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वे चुनावी राजनीति की बजाय अब जनता के लिए काम करना चाहते हैं। ये साफ है कि वो खाली घर नहीं बैठेंगे। बल्कि आम जनता के लिए धरातल पर काम करते रहेंगे। वे प्रदेश भर में पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर हरक ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अभी कुछ नहीं सोचा है। इस सम्बन्ध में जो भी बातें कही जा रही हैं, वे निराधार हैं। वे लोकसभा का चुनाव गढ़वाल क्या, हरिद्वार से भी लड़ सकते हैं। ये तय करने का काम पार्टी संगठन का है। उनका ध्यान इस समय चुनावी राजनीति की बजाय पार्टी संगठन के साथ खड़े होकर पार्टी को मजबूत करने पर है।

इन सोशल मीडिया की खबरों ने ही मुझे भाजपा से बाहर कराया
सोशल मीडिया की खबरों को लेकर हरक सिंह रावत खासे व्यथित नजर आए। कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अकसर फर्जी खबरें चलाई जाती हैं। चुनाव के समय भी खबरें चलाई गई कि वे कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वे दिल्ली जाने के समय चीतल में चाय पी रहे थे।

उसी दौरान खबरें चलाई गईं कि रणदीप सुरेजवाला, उन्हें सोनिया गांधी से मिलाने ले जा रहे हैं। जब तक वो इन खबरों को समझ पाते, खबर आई कि भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। जबकि उस समय तक उनका भाजपा छोड़ने का कोई मन नहीं था।

spot_img
Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES
spot_img

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने किया नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण

0
जखोली। विकासखण्ड जखोली के ममणी जखोली मोटर मार्ग पर स्थित गैरगढ नामे तोक में ग्राम बच्चवाड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता धूम सिंह रावत द्वारा नवनिर्मित...
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से किया जाएगा...

0
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award : उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से...
Golden Jubilee celebration of Garhwal University

श्रीनगर : धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह, पूर्व...

0
Golden Jubilee celebration of Garhwal University : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह आज शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।...

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

0
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर आॅपरेशन थियेटर गम्भीर रोगियों की लाइफलाइन  विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के साथ इन सभी...

प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

0
जखोली। नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के 36 सालों की शैक्षणिक...