श्रीनगर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने जनता द्वारा मिले जनादेश का अक्षरशः पालन करते हुए कहा कि वे मतदाताओं द्वारा कांग्रेस के पक्ष दिये गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देते हैं।
उन्होंने सहयोग करने वाले सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ ही जनता जनार्दन व समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए धैर्य रखने भी आह्वान किया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में हार या जीत से ज्यादा क्षेत्र का विकास व आमजन की भावना के अनुरुप कार्य करना ज्यादा महत्व रखता है।
उन्होंने कहा कि जो वायदे कांग्रेस ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में किये थे उनको लेकर कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि वे होली महोत्सव के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच पहुँचकर पुनः पुर्व की भांति विकास कार्यों के लिये संघर्षरत रहेंगे। गोदियाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस के पक्ष में जनता द्वारा दिये गए जनमत पर बूथवार शीघ्र ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित कर भावी रणनीति पर विचार विमर्श किया जायेगा।
इस अवसर पर चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह नेगी,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र पुण्डीर,मीना रावत,पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी,राजेश जुगराण,राजेश्वरी देवी,बसन्ती जोशी,रेखा अग्रवाल,श्वेता खन्ना,सुरेन्द्र चौहान,शिवलाल,विनोद मैठाणी,संजय भाई फौजी,परवेज अहमद आदि थे।