Wednesday, March 22, 2023
Home उत्तराखंड जानिए उत्तराखंड भाजपा की कितनी सीटों पर आज लग सकती है मुहर,...

जानिए उत्तराखंड भाजपा की कितनी सीटों पर आज लग सकती है मुहर, किनके टिकट माने जा रहे हैं तय

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा शनिवार को मंथन में जुटेगी। इस क्रम में प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप और प्रदेश संसदीय समिति की बैठकों में दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। इनमें विधानसभा की 27 सीटें ऐसी हैं, जिनमें प्रत्याशियों के टिकट लगभग तय हैं और पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड से उनके नाम का केवल औपचारिक एलान होना बाकी है। रविवार को पार्टी की ओर से सभी दावेदारों के पैनल की सूची दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपी जाएगी। माना जा रहा कि भाजपा दो चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। पहली नामांकन प्रक्रिया शुरू होने, यानी 21 जनवरी से पहले और दूसरी सूची 25 जनवरी तक जारी की जा सकती है।

प्रत्याशियों के चयन के मद्देनजर पैनल तैयार करने के लिए प्रदेश भाजपा ने हाल में ही पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में भेजा था। बताया जा रहा कि सभी सीटों के लिए 160 से ज्यादा नाम सामने आए हैं। कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जिनके पैनल में एक-एक ही नाम है। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की शनिवार को प्रांतीय मुख्यालय में होने वाली बैठक में पैनल में शामिल नामों पर विचार किया जाएगा।

प्रत्याशियों के चयन के मद्देनजर पैनल तैयार करने के लिए प्रदेश भाजपा ने हाल में ही पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में भेजा था। बताया जा रहा कि सभी सीटों के लिए 160 से ज्यादा नाम सामने आए हैं। कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जिनके पैनल में एक-एक ही नाम है। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की शनिवार को प्रांतीय मुख्यालय में होने वाली बैठक में पैनल में शामिल नामों पर विचार किया जाएगा।

इनके टिकट माने जा रहे तय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल, डा हरक सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी व डा धन सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, चंदन रामदास, सौरभ बहुगुणा, राजेश शुक्ला, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, महेश जीना, चंद्रा पंत, डा प्रेम सिंह के अलावा कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए विधायक प्रीतम पंवार व पूर्व विधायक राजकुमार।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि भाजपा के कोर ग्रुप और प्रदेश संसदीय समिति की शनिवार को बैठकें होंगी, जिनमें गहन विचार-विमर्श के बाद दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जाएगा। फिर इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। किसे टिकट देना है और किसे नहीं, ये तय करना पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का काम है।

Ankur Singhhttps://hilllive.in
Hilllive.in पर उत्तराखंड के नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Kedarnath Heli Service

Kedarnath Heli Service: 24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया,...

0
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72...

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 108MP के पावरफुल कैमरा के साथ आ रहा...

0
OnePlus कथित तौर पर जल्द ही OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लेकर आ रही है। बीते हफ्ते टिप्सटर मैक्स जंबोर ने कहा...

उत्तराखंड में शराब सस्ती करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश में...

0
देहरादून:उत्तराखंड में आगामी एक अप्रैल से शराब सस्ती और पानी महंगा होने जा रही है. सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में धाम सरकार ने...

अगस्त्यमुनि सड़क हादसे में मासूम की मौत

0
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के बनियाड़ी वॉर्ड के देवनगर में एक 9 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है...
Chamoli's Paramjeet Bisht did amazing, qualified for Olympics in race walk

चमोली के परमजीत बिष्ट ने किया कमाल, रेस वॉक में ओलंपिक के लिए किया...

0
चमोली के लाल ने कमाल किया है। चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवां स्थान प्राप्त करते...