मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से कार्य हो रही प्रभावित
करीब डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से हड़ताल पर चल रहे मनरेगा कर्मचारियों को उनकी जायज मांगों को लेकर जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि वे पूर्ण रूप से मनरेगा कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हैं। प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी पिछले 3-4 सालों से कार्य कर रहे हैं, लेकिन सरकार अभी भी उन्हें अल्प मानदेय दे रही है।
प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने मनरेगा कर्मचारियों को ग्रामीण विकास विभाग में समायोजित करने एवं हिमालय प्रदेश
की तर्ज पर ग्रेड पे व समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की है।
उत्तराखंड: परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए खुशखबरी दी
थपलियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही कर्मचारियों व आम आदमी का शोषण हो रहा है, जबकि मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल से गांव से लेकर जिला स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने सरकार से अविलंब मनरेगा कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की मांग की है।इस अवसर पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्र
भण्डारी,ज्येष्ठट प्रमुख नागेन्द्र पंवार,कनिष्ठ उप प्रमुख कवीन्द्र सिंह सिंधवाल,राजीव गाँधी पंचायत राज संघठन के जिलाध्यक्ष अजय पुंडीर, प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।