नागेन्द्र इंका बजीरा को शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने नवाजा पं.दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक पुरस्कार 2021
विद्यालय नागेन्द्र इंटर कालेज बजीरा लस्या को शैक्षिक क्षेत्र में बेहत्तर शैक्षिक कार्यों के लिये प्रदेश सरकार ने पं.दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा है।। प्रधानाचार्य श्री शिवसिंह रावत सर जी को माननीय विधायक भरत सिंह चौधरी जी, मुख्य शिक्षा अधिकारी रुद्रप्रयाग आदरणीय श्री यशवन्त सिंह चौधरी सर जी ,पुरस्कार वितरण समारोह के नोडल अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी जखोली माननीय सीएल वर्मा सर जी ने मौमेन्टो और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया है। पूर्व में वर्ष 2013 में प्रधानाचार्य श्री शिव सिंह रावत जी को शिक्षा के क्षेत्र में बेहत्तर कार्य करने के लिए प्रदेश सरकार ने उन्हें शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2013 के लिए अलंकृत किया गया। 2015 में पुनः बीरेन्द्र सिंह राणा प्रवक्ता अंग्रेजी भी प्रदेश सरकार के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2015 से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। वहीं विद्यालय को वर्ष 2017 में भारत सरकार का प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार 2017 से सम्मानित होने का भी गौरव प्राप्त हुआ है।