spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडप्रमुख प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व मे निकाली जनाक्रोश रेली

प्रमुख प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व मे निकाली जनाक्रोश रेली

spot_img

जखोली। स्वीकृत बधाणी छेनागाड मोटर मार्ग निर्माण करने व बरसिर बधाणी मोटर मार्ग को हाटमिक्स से डामरीकरण करने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन भूखहड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों के समर्थन में शनिवार को विशाल जनाक्रोश रैली निकाली है। बांगर विकास समिति के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजी प्रसाद सेमवाल,कमल सिंह मेंगवाल व मुकुंद लाल के आमरण अनशन के समर्थन में चौथे दिन शनिवार को जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल के नेतृत्व में स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों सहित बांगर पट्टी के।

 

 

बधाणी,गेठाणा,धारकुड़ी,सन,कोट,जखवाड़ी,लिस्वाल्टा,खलियाणमुन्याघर,पुजारगांव,सिरवाड़ी,पूलन सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर बधाणी से मुन्याघर तक सड़क पर सरकार व स्थानीय विधायक के खिलाफ विशाल जनाक्रोश रैली निकालकर शासन प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है। जनाक्रोश रैली बधाणी से मुन्याघर व पुनः बधाणी धरना स्थल पहुंची। धरना प्रदर्शन के बाद धरना स्थल पर प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल सहित अन्य लोगों ने सरकार व स्थानीय विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 20 सालों से बधाणी छेनागाड मोटर मार्ग निर्माण व बरसिर बधाणी मोटर मार्ग को हाट मिक्स से डामरीकरण करने को लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

किंतु अब आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। आमरण अनशन स्थल पर आंदोलनकारियों के समर्थन में जनाक्रोश रैली में लोगों ने एक स्वर में कहा कि जब तक सरकार, विभाग व शासन प्रशासन ने जनता की दो दशक से चल रही बहुप्रतीक्षित मांग बधाणी छेनागाड मोटर मार्ग निर्माण व बरसिर बधाणी मोटर मार्ग को हाट मिक्स करने की कार्रवाई अमल में नहीं लायी गयी तब तक उनका आंदोलन व भूख हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार को उनके समर्थन में ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल,प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,समिति अध्यक्ष सरवीर सिंह मेंगवाल,सचिव संजय सेमवाल,इन्द्र लाल,मन्दिर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत,पूर्व जिपंस महावीर पंवार,उक्रांद के मोहित डिमरी,पूर्व क्षेपंस कुलेन्द्र राणा,सम्पूर्णानन्द सेमवाल,बांगर विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रौथाण,क्षेपंस प्रतिनिधि बलवीर रौथाण,वीरबल सिंह, भगवान सिंह उत्तम सिंह इंद्र लाल उमेद सिंह पवार गौरव नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य पुनीता सेमवाल अनिल जाखी सुखबीर सिंह जाखी अंगद पंत शशी देवी,सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह,भूपेन्द्र उनियाल,गैणू लाल,मन्त्री सेमवाल,तुलसी राम कोट,सुरेन्द्र सेमवाल कोट,मकान सिंह,अनिल सिंह,उतम सिंह,मोहन लाल,रणवीर सिंह सहित बांगर की जनता उपस्थित शामिल रही।

spot_img
Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES
spot_img

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने किया नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण

0
जखोली। विकासखण्ड जखोली के ममणी जखोली मोटर मार्ग पर स्थित गैरगढ नामे तोक में ग्राम बच्चवाड़ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता धूम सिंह रावत द्वारा नवनिर्मित...
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से किया जाएगा...

0
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award : उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से...
Golden Jubilee celebration of Garhwal University

श्रीनगर : धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह, पूर्व...

0
Golden Jubilee celebration of Garhwal University : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह आज शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।...

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

0
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर आॅपरेशन थियेटर गम्भीर रोगियों की लाइफलाइन  विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के साथ इन सभी...

प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

0
जखोली। नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के 36 सालों की शैक्षणिक...