Wednesday, March 22, 2023
Home उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, बने उत्तराखंड के 12...

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, बने उत्तराखंड के 12 वे मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ही राज्य की बागडोर संभालेंगे। पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी ने देहरादून में विधायक दल के साथ बैठक कर उनके नाम का ऐलान किया। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के धामी के नाम पर मुहर लगाने का फैसला करने की एक और बड़ी वजह है कि बीजेपी को पिछले कार्यकाल में बेहद कम समय में दो मुख्यमंत्रियों को बदलने के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा ने शानदार बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई और इसे दूर करने के लिए भाजपा में शीर्ष स्तर पर मंथन का दौर चालू हो गया जो लगातार जारी रहा। कई विधायकों ने धामी के लिए अपनी सीट खाली करने का प्रस्ताव दिया। 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के इस माह घोषित परिणामों में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने जा रही है।

उत्तराखंड के 21 वर्षों के इतिहास में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले और मंगलवार को 12वें मुख्यमंत्री के रूप में कुमाऊं के पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। पुष्कर से पहले कुमाऊं ने चार और मुख्यमंत्री दिए हैं। इनमें सबसे पहले भगत सिंह कोश्यारी, दूसरे विजय बहुगुणा, एनडी तिवारी फिर हरीश रावत।

इसे विडंबना ही कहेंगे कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को छोड़कर कोई भी नेता मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका।

हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए सतपाल महाराज, अजय भट्ट, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत , धन सिंह बिष्ट, रितु खंडूरी, सुरेश भट्ट, रेखा आर्य जैसे कई नेता दावेदार बताए जा रहे थे।

पुष्‍कर सिंह धामी का प्रोफाइल

  • जन्म तिथि- 16 सितंबर 1975
  • जन्म स्थान- कनालीछीना, जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड
  • कर्म स्थान- खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड
  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एलएलबी

सामाजिक जीवन

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु- 33 वर्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (10 वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्ता)

राजनीतिक जीवन

  • प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)
  • विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(2001-2002 )
  • उपाध्यक्ष ,राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )
  • प्रथम बार (2012 से 2017 )
  • द्वितीय बार (2017-से 2022 )

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,उत्तराखंड

  • प्रथम बार (2016 से 2020 तक)
  • द्वितीय बार (2020 से अब तक )

सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्य

  • सीएम, चार जुलाई, से वर्तमान तक।
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Hilllive.in पर उत्तराखंड के नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Kedarnath Heli Service

Kedarnath Heli Service: 24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया,...

0
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72...

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 108MP के पावरफुल कैमरा के साथ आ रहा...

0
OnePlus कथित तौर पर जल्द ही OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लेकर आ रही है। बीते हफ्ते टिप्सटर मैक्स जंबोर ने कहा...

उत्तराखंड में शराब सस्ती करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश में...

0
देहरादून:उत्तराखंड में आगामी एक अप्रैल से शराब सस्ती और पानी महंगा होने जा रही है. सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में धाम सरकार ने...

अगस्त्यमुनि सड़क हादसे में मासूम की मौत

0
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के बनियाड़ी वॉर्ड के देवनगर में एक 9 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है...
Chamoli's Paramjeet Bisht did amazing, qualified for Olympics in race walk

चमोली के परमजीत बिष्ट ने किया कमाल, रेस वॉक में ओलंपिक के लिए किया...

0
चमोली के लाल ने कमाल किया है। चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवां स्थान प्राप्त करते...