Rain Alert in Uttarakhand : बीते शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला पहाड़ से मैदान तक बादल छाए रहे। इस दौरान हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, आज शनिवार को मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, चमोली समेत 8 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश से प्रदेश में ठंड बढ़ गई। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया। वहीं नैनीताल का अधिकतम तापमान 22, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखा गया है। अगले दो दिन तक मौसम ठंड रहने के आसार हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मुक्तेश्वर का अधिकतम 17.5 और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार | Rain Alert in Uttarakhand
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, गढ़वाल उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं में बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। इधर पंतनगर कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने का असर हल्द्वानी और अन्य मैदानी इलाकों में दिखाई दिया है। पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में ज्यादा असर नहीं है, लेकिन ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी।
जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन चंद्र धूसिया ने बताया कि शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 22, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
ये भी पढिए : प्लास्टिक मुक्त होगा बाबा केदार का धाम, जेएसडब्लू फाउंडेशन ने की ‘स्वच्छ केदारनाथ’ परियोजना की शुरुआत..