बीते शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के खिलाफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने निरंतर बढ़ती पेट्रोलियम पदार्थ, रसोई गैस, खाद्य सामग्रियों, बिल्डिंग मैटेरियल्स की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरुद्ध भाजपा सरकार का विरोध किया।
कांग्रेसियों का आरोप है कि इस दौरान एक सोशल मीडिया पेज ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही नारेबाजी का वीडियो एडिटिंग कर शोसल मीडिया पर सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाने वाला वीडियो चलाया दिया। जिसके बाद यह वीडियो हवा की तरह फैल गया।
वहीं इस खबर के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस वीडियो में छेड़खानी कर वाइरल करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की जांच करने को लेकर शिकायत पत्र भी सौंपा।
पुलिस ने कांग्रेस कमेटी के शिकायत को लेकर कहा कि पहले इस खबर व वीडियो को देखा जायेगा, अगर कही भी कुछ गलत साबित होता है, तो निश्चित ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।
शिकायत पत्र देने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, जिला महामंत्री नरेंद्र रावत, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोहर रावत, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपा आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष बंटी जगवाण, प्रधान घोलतीर बीरेंद्र राणा, आनंद सिंह नेगी रमेश कुमार, इटक जिलाध्यक्ष राजेश थपलियाल, महाबीर पँवार, देवचंद आदि उपस्थित थे।