Monday, May 29, 2023
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयाग : कांग्रेस में भीतर घात करने वाले दस पदाधिकारियों को किया...

रुद्रप्रयाग : कांग्रेस में भीतर घात करने वाले दस पदाधिकारियों को किया पद मुक्त

spot_img

जखोली रुद्रप्रयाग। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने व पार्टी के साथ भीतर घात करने वाले दस पदाधिकारियों को पद मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर छः साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि जिला कांग्रेस के महामंत्री कालीचरण रावत,जिला कांग्रेस महामंत्री चैन सिंह पंवार,ब्लाक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान,जिला महामंत्री नीरज डंगवाल,युवा सेवादल के पूर्व अध्यक्ष विशाल रावत,जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह गुसांई,जिला सचिव भारत भूषण कठैत,जिला सचिव मकर वैरवाण,किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी व संगठन मंत्री सुनील नौटियाल ने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के साथ ही भीतरघात करने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें पद मुक्त करते हुए छः साल के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इन कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी ओर सदस्य जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ भीतरघात किया है,जांच के आधार पर तत्काल उन्हें भी पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा।

Ankur Singh
Ankur Singh
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

The teacher had to fall in love with a minor girl, reached the lockup

छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों से तंग आकर कई छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, आरोपी प्रधानाध्यापक...

0
देहरादून में विकासखंड कालसी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पानुवा में तैनात प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने का मामला...
Mussoorie: A young man from Rudraprayag fell into a ditch while taking photographs on the Dhanaulti road, died on the spot

Mussoorie: धनोल्टी मार्ग पर फोटो खींचते समय खाई में गिरा रुद्रप्रयाग का युवक, मौके...

0
मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर कपलानी के पास फोटो खींचते समय एक युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान युवक की मौके पर...

उत्तराखंड में महिला प्रोफेसर खुदकुशी मामले की गूंज, क्या जुल्म और प्रताणना के प्रेशर...

0
पौड़ी गढ़वाल: एक बात तो तय है कि गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी की असिस्टेंट प्रोफेसर मनीषा भट्ट की आत्महत्या कोई...

इस धांसू कलर वेरिएंट में आ गया OnePlus का ये प्रीमियम फोन, फीचर में...

0
वनप्लस ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन OnePlus 11 5G को लॉन्च किया था। अब जल्द ही भारत में एक विशेष लीमिटेड-वर्जन मार्बल ओडिसी...
World Schizophrenia Day celebrated at Shri Mahant Indiresh Hospital

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मनाया गया विश्व सिज़ोफ्रेेनिया दिवस

0
श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के मनोरोग विभाग की ओर से शनिवार को विश्व सिज़ोफ्रेेनिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेडिकल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर...
spot_img