Wednesday, March 22, 2023
Home उत्तराखंड नागेन्द्र इंका बजीरा में जैव विविधता पर गोष्ठी आयोजित

नागेन्द्र इंका बजीरा में जैव विविधता पर गोष्ठी आयोजित

जखोली। गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान श्रीनगर के तत्वाधान में नागेन्द्र इंका बजीरा रुद्रप्रयाग में वैज्ञानिकों,शिक्षकों,काश्तकारों और विद्यार्थियों ने जैव विविधता का संरक्षण व प्रबंधन को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता और सामाजिक चेतना पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डा.एके साहनी ने संस्थान का परिचय एवं कार्यक्रम का विवरण देते हुए कहा कि मानव जीवन के लिए भी जैव विविधता जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखने के लिए जैव विविधता बहुत जरुरी बताया है। संस्थान के वैज्ञानिक एवं भारतीय युवा विज्ञान अकादमी के डा.अरुण कुमार जुगराण ने विभिन्न प्रजाति के जीव जंतुओं के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण जरूरी है।

उन्होंने हिमालयी जैव विविधता के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया। डा.साहनी ने भारत रत्‍‌न गोविंद बल्लभ पंत की जीवन शैली को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आम जनमानस को भी विकास के प्रति संवेदनशील बनना होगा। प्रगतिशील काश्तकार हयात सिंह राणा ने पर्यावरणीय शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा जैव विविधता पर दिए गए सुझावों को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पर्यावरणीय संकट को बचाने के लिए प्रत्येक मानव को बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए।

संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.जुगराण व शोधार्थी आशीष ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को जैव विविधता के संरक्षण के बारे में विस्तार जानकारी दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत व संचालन विद्यालय के प्रवक्ता बीरेन्द्र सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत,रतनमणी काला,शूरवीर राणा,बीरेन्द्र राणा,भरत चौहान,शोवेन्द्र शाह,राजेन्द्र राणा,प्रीति बिष्ट,पंकज सेमवाल,रश्मि नेगी,देवेन्द्र चौहान,गौतम भट्ट,अनिल स्नेही,विजयलक्ष्मी,मोर सिंह आदि मौजूद थे।

Ankur Singhhttps://hilllive.in
Hilllive.in पर उत्तराखंड के नवीनतम और ब्रेकिंग हिंदी समाचार पढ़ें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Kedarnath Heli Service

Kedarnath Heli Service: 24 घंटे पहले टिकट रद्द किया तो वापस नहीं होगा किराया,...

0
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थयात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा। जबकि 72...

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 108MP के पावरफुल कैमरा के साथ आ रहा...

0
OnePlus कथित तौर पर जल्द ही OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लेकर आ रही है। बीते हफ्ते टिप्सटर मैक्स जंबोर ने कहा...

उत्तराखंड में शराब सस्ती करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश में...

0
देहरादून:उत्तराखंड में आगामी एक अप्रैल से शराब सस्ती और पानी महंगा होने जा रही है. सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में धाम सरकार ने...

अगस्त्यमुनि सड़क हादसे में मासूम की मौत

0
रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के बनियाड़ी वॉर्ड के देवनगर में एक 9 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है...
Chamoli's Paramjeet Bisht did amazing, qualified for Olympics in race walk

चमोली के परमजीत बिष्ट ने किया कमाल, रेस वॉक में ओलंपिक के लिए किया...

0
चमोली के लाल ने कमाल किया है। चमोली के परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवां स्थान प्राप्त करते...