spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeमनोरंजनSidhu Moose Wala: इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शुभदीप से ऐसे बने थे गायक सिद्धू...

Sidhu Moose Wala: इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शुभदीप से ऐसे बने थे गायक सिद्धू मूसेवाला, आज भी कायम है गानों का जलवा

spot_img

फिल्म इंडस्ट्री में आकर अपनी पहचान बनाना हर कला प्रेमी का बहुत बड़ा ख्वाब होता है। हर किसी के लिए इस राह पर चलना आसान नहीं होता है, लेकिन कुछ लोग अपने संघर्ष से न केवल इस राह पर चलते हैं बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको पंजाबी इंडस्ट्री के उस सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी आवाज ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

हम बात कर रहे हैं शुभदीप सिंह सिद्धू सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि। सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह है। आज सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन है। सिंगर का जन्म  11 जून 1993 को मानसा के मूसा गांव में भोला सिंह व चरण कौर के घर हुआ। कहा जाता है कि सिद्धू मूसेवाला को बचपन से ही गायकी का शौक था और बड़े होकर वह एक कामयाब सिंगर बनना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपन सारा ध्यान अपनी सिंगिंग पर ही लगाया था।

Sidhu Moose Wala

सिद्धू मूसेवाला के करियर की बात करें तो सिंगर ने गीत लिखने से अपने करियर की शुरुआत की थी, मगर उनका यह सफर आगे बढ़ते बढ़ते गायकी से उन्हें राजनीति तक ले आया था। अपनी गायकी के दम पर सिद्धू ने महज 29 साल की उम्र में ही युवाओं को अपना दीवाना बना दिया था। लोग उन्हें युवा दिलों की धड़कन भी कहने लगे थे। आज भी ऐसा हो ही नहीं सकता कि किसी पार्टी या शादी में  सिद्धू के गाने न बजते हो।

सिद्धू के स्कूली शिक्षा की बात करें तो सिंगर ने  गांव के सरकारी स्कूल से शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। गायकी में सफल होने के बाद सिद्धू ने राजनीति में कदम रखने की सोची और विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा । हालांकि, गायकी की तरह वह राजनीति में सफल नहीं हो पाए और चुनाव हार गए थे।

Sidhu Moose Wala

आपको बता दें कि पंजाबी इंडस्ट्री के उभरते सितारे को किसी की नजर लग गई और 30 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी थार जीप पर 12 राउंड फायरिंग की। घटना में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई। आज भले ही सिंगर हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनके गानों ने आज भी उन्हें अमर कर रखा है।

spot_img
Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES
spot_img
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award

उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मंगतराम मटियाल अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से किया जाएगा...

0
Matiyal will honored with Ambedkar Fellowship Award : उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से...
Golden Jubilee celebration of Garhwal University

श्रीनगर : धूमधाम से मनाया गया गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह, पूर्व...

0
Golden Jubilee celebration of Garhwal University : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह आज शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।...

नर सेवा ही नारायण सेवा: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज

0
 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 22 माॅड्यूलर आॅपरेशन थियेटर गम्भीर रोगियों की लाइफलाइन  विश्वस्तरीय माॅर्डन मेडिकल मशीनों एवम् संसाधनों के साथ इन सभी...

प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

0
जखोली। नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या जनपद रुद्रप्रयाग में कार्यरत शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के 36 सालों की शैक्षणिक...

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों की खुली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें...

0
देहरादून: उत्तराखंड में मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज में...