फॉरेस्ट गार्ड के 850 पदों पर भर्ती जल्द
कोरोना के कहर के कारण युवाओं के बेरोजगार होने या नौकरी का इंतजार करने के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही वन विभाग में वन रक्षक के करीब साढ़े आठ सौ पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग जोर-शोर से इसकी तैयारियों मे लगा है।
इसके अलावा, कई संवर्गों में विभागीय पदोन्नति से पदों को भरने के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। CCF मानव संसाधन मनोज चंद्रन ने कहा कि विभाग में 1218 पदों की भर्ती पूरी होने वाली है। एक बार स्थिति सामान्य हो जाने के बाद, फिजिकल कर देंगे।
इसके तुरंत बाद करीब साढ़े आठ सौ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार पूरी प्रक्रिया तेजी से की जाएगी। ताकि इस साल के अंत तक भर्ती पूरी हो सके। विभाग में वन रक्षक की कमी है। ऐसे में यह भर्ती काफी महत्वपूर्ण होगी। साथ ही, उन्होंने बताया कि पदोन्नति द्वारा लगभग एक सौ तीन पदों को भरा जाना है।
लेकिन फोर्थ क्लास में इंटर पास कर्मचारी नहीं हैं जिनको प्रमोट करें। ऐसे में इन पदों पर शिथिलता देते हुए शैक्षिक योग्यता दसवीं करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अगर ये हो जाता है तो जल्द पदोन्नति भी की जाएगी।
इसके अलावा एसीएफ के पदों के लिए भी पदोन्नतिमें अनुभव की योग्यता आठ से पांच साल करने का प्रस्ताव भेजा है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस बार फारेस्ट गार्ड भर्ती डीएफओ स्तर से हो सकती है। जिससे स्थानीय युवाओं को ज्यादा लाभहोगा। जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।