जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने आज श्रीनगर के नैथाणा पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख अफरा तफरी का माहौल बन गया ।
इसीबीच वहां मौजूद एक शख्स महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गया। करीब 50 मीटर दूर महिला व युवक बहते गये। जिसके बाद आखिरकार युवक महिला को बचाने में सफल हुआ। इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस, एसडीआरऍफ़ की टीम और युवक ने महिला को बचा लिया। महिला प्रोफेसर का इलाज बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर बजे पौड़ी पुलिस कंट्रोल रूम को 112 के जरिए एक सूचना मिली थी।
जिसमें बताया गया कि थाना पुल से एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी है। जिस पर तत्काल चीता पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर महिला को नदी से सुरक्षित निकाला गया और गोल्डन आवर के अंदर महिला को संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कर दिया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को श्रीकोट बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार कर रही डॉक्टरों की टीम ने बताया कि महिला खतरे से बाहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी (पौड़ी) में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर की पद पर तैनात हैं। महिला ग्लास हाउस श्रीनगर की निवासी है।
प्राथमिक जांच में परिजनों से पता चला है कि महिला महिला काफी दिनों से तनाव में थी। अंदाजा जताया जा रहा है कि इसी कारण महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। समय रहते महिला का जान बचाने और रेस्क्यू में मदद करने वाले शख्स शौकत आलम निवासी भक्तियाना श्रीनगर की पुलिस ने तारीफ की है। शौकत आलम महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गया था। i